Bihar Agriculture Coordinator Bharti: बिहार कृषि विभाग में 2,850 पदों पर भर्ती, आवेदक होंगे जल्द शुरू

By India Govt News

Published on:

Follow Us
Bihar Agriculture Coordinator Bharti 2024
---Advertisement---

बिहार कृषि विभाग में 2,850 पदों पर कृषि समन्वयक और कृषि पदाधिकारी की भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती की आधिकारिक जानकारी पेपर नोटिस के माध्यम से दी गई है।

दोस्तों अगर आप बिहार कृषि विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। बिहार कृषि विभाग ने 2,850 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस भर्ती में कृषि समन्वयक और कृषि पदाधिकारी के पद शामिल हैं। बिहार कृषि विभाग ने 2,850 पदों पर भर्ती की जानकारी पेपर नोटिस के माध्यम से दी है। इसमें 2,000 पद कृषि समन्वयक के और 850 पद कृषि पदाधिकारी के लिए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य राज्य के कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों को बेहतर समर्थन प्रदान करना है। विभाग ने बताया कि यह नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और इसके लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।

बिहार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष (पुरुष) निर्धारित की गई है। हालांकि यह आयु सीमा पेपर नोटिस के माध्यम से दी गई है, और अधिकारिक नोटिस आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।

बिहार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

कृषि समन्वयक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता जल्द ही अपडेट की जाएगी। कृषि पदाधिकारी के पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक (बी.एस.सी. कृषि) की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि यह जानकारी पुरानी भर्ती के अनुसार है और नई भर्ती के लिए अधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बिहार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी अभी अधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही इस बारे में कोई जानकारी आती है उसे तुरंत अपडेट किया जाएगा।

बिहार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर भर्ती चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अधिकारिक नोटिस में दी जाएगी जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

बिहार एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर भर्ती परीक्षा आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। आवेदन की तिथि और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अधिकारिक नोटिस में दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन की तारीखों का इंतजार करना होगा और इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

Bihar Agriculture Coordinator Bharti Check

इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि की जानकारी अधिकारिक नोटिस में जल्द ही दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रहें।

बिहार कृषि विभाग की भर्ती का पेपर नोटिस: डाउनलोड करें

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in