Bihar Block KRP Vacancy: शिक्षा विभाग, जन शिक्षा निदेशालय ने ब्लॉक स्तर पर के.आर.पी. भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार के.आर.पी (Key Resource Person) के 269 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों की उम्र 21 से 45 वर्ष है और स्नातक पास हो, वे 24 फरवरी से 8 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग, जन शिक्षा निदेशालय – केआरपी भर्ती 2024
विभाग का नाम | शिक्षा विभाग, जन शिक्षा निदेशालय |
पद का नाम | के.आर.पी. (Key Resource Person) |
कुल पद | 269 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 8 मार्च 2024 |
अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
पद विवरण और पात्रता मानदंड
Bihar KRP Vacancy 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए:
योग्यता
बिहार की रिसोर्स पर्सन के पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बिहार केआरपी के नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
वेतनमान
Bihar Key Resource Person के पदों पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 20 दिनों के लिए, हर दिन ₹500 की दर से (20 दिन x 500) अधिकतम 10,000/- रु० मासिक अनुश्रवण भत्ता का भुगतान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। Bihar Key Resource Person की मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार होगी।
आवेदन कैसे करें:
महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार में ब्लॉक स्तर पर केआरपी के रिक्त पदों पर Online Form भरवाने के लिए 23 फरवरी 2024 को आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई। Bihar KRP Vacancy Notification के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2024 से 8 मार्च 2024 तक चलेगी।
आवेदन प्रक्रिया
- आपको Bihar Public Service Commision की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर आपको बहुत सारे नोटिफिकेशन की लिंक दिखाई देगी।
- वहां पर KrpGuardline.pdf के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।
- नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद Apply Online की लिंक पर जाएं।
- आवेदन फार्म में दी गई सारी जानकारियां ध्यान-पूर्वक भर दे।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल ले।
आवश्यक दस्तावेज
आपको इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान नीचे दी गई सूची के दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- स्नातक डिग्री
- 10वीं की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
आवेदन शुल्क
बिहार की रिसोर्स पर्सन के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
अतिरिक्त जानकारी और सहायता:
आधिकारिक वेबसाइट
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in है।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको आवेदन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है अथवा अन्य किसी जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 92977-39013 या ईमेल bpscpat-bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अन्य उपयोगी लिंक्स:
- आधिकारिक नोटिफिकेशन: देखें
- ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
यह भी पढ़ें:
KRP Full Form
KRP की Full Form, Key Resource Person (प्रमुख संसाधन व्यक्ति) है।