होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023 10वीं पास महिला और पुरुषों के लिए सफाई कर्मचारी और सब स्टाफ के 484 पदों पर भर्ती

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) द्वारा सफाई कर्मचारी और सब स्टाफ के 484 पदों पर भर्ती करवाने के लिए विज्ञापन जारी किया ...

By India Govt News

Published On: 3 January 2024 - 12:41 PM
Follow Us
Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) द्वारा सफाई कर्मचारी और सब स्टाफ के 484 पदों पर भर्ती करवाने के लिए विज्ञापन जारी किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन के अनुसार पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आप सभी 16 जनवरी 2024 से तक सफाई कर्मचारी के पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे। 

यदि आप सीबीआई सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उससे पूर्व आप बैंक द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ ले।

  • संगठन का नाम: सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (CBI)
  • पद का नाम: सफाई कर्मचारी/ सब स्टाफ
  • पदों की संख्या: 484
  • वेतन: पद के अनुसार
  • जॉब लोकेशन: ऑल ओवर इंडिया
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन फॉर्म
  • अंतिम दिनांक: 16 जनवरी 2024
  • अधिकारी की वेबसाइट: centralbankofindia.co.in

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने सफाई कर्मचारी/ सब स्टाफ की रिक्तियां पूर्ण करने के लिए 484 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजन करवाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी किया है। अगर कोई भी युवा इस भर्ती के लिए योग्यता और इसमें रुचि रखता है तो वह आधिकारिक वेबसाइट @centralbankofindia.co.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से 16 जनवरी 2024 के मध्य चलेगी। इसमें राज्य अनुसार 484 पदों को बांटा गया है-

  • उत्तर प्रदेश: 78
  • बिहार: 76
  • दिल्ली एनसीटी: 21
  • राजस्थान: 55
  • मध्य प्रदेश: 24
  • झारखंड: 20
  • छत्तीसगढ़: 14
  • महाराष्ट्र: 118
  • उड़ीसा: 02
  • गुजरात: 76

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: जरूरी तारीख

  • आवेदन प्रारंभ होने की तारीख: 20 दिसंबर 2023
  • आवेदन की लास्ट तारीख: 16 जनवरी 2024

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: आयु सीमा

सीबीआई सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों कीन्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। इसके लिए आयु की गणना 31/03/2023 के आधार पर की जाएगी। 

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: स्टेट वाइज भाषा

सफाई कर्मचारी के पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को नीचे दिए गए राज्यों की लोकल लैंग्वेज आनी चाहिए, जिसकी जानकारी निम्न है- 

  • उत्तर प्रदेश: इंग्लिश, हिंदी और उर्दू
  • बिहार: इंग्लिश और हिंदी
  • दिल्ली एनसीटी: इंग्लिश और हिंदी
  • राजस्थान: इंग्लिश और हिंदी
  • मध्य प्रदेश: इंग्लिश और हिंदी
  • झारखंड: इंग्लिश और हिंदी
  • छत्तीसगढ़: इंग्लिश और हिंदी
  • महाराष्ट्र: इंग्लिश, हिंदी, मराठी और कोंकणी
  • उड़ीसा: हिंदी, इंग्लिश और उड़िया
  • गुजरात: इंग्लिश, हिंदी और गुजराती

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: योग्यता

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे महिला अथवा पुरुष उम्मीदवार भारत में मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान अथवा बोर्ड से कक्षा 10 मैट्रिक एग्जाम पास होना चाहिए। जिस राज्य के लिए आप अपना आवेदन जमा करवाते हैं, उसकी लोकल लैंग्वेज का नॉलेज होना चाहिए।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए और जो उम्मीदवार एससी/एसटी श्रेणी से है उन्हें 175 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगे।

  • Gen/OBC/EWS: Rs 850/-
  • SC/ST: Rs 175/-

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित करवाए गए ऑनलाइन एग्जाम की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

एग्जाम पैटर्न

आईबीपीएस द्वारा कंडक्ट करवाए जाने वाले एग्जाम का माध्यम इंग्लिश रहेगा। इसमें आपको 70 प्रश्न में 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें सब्जेक्ट और उनके अंको की सूची निम्न है- 

  • English Language Knowledge: 10 Marks
  • General Awareness: 20 Marks
  • Elementary Arithmetic: 20 Marks
  • Psychometric Test-(Reasoning): 20 Marks
  • और साथ में इसमें 30 नंबर का लैंग्वेज टेस्ट भी सम्मिलित होगा जिसमें टोटल 30 मिनट का टाइम मिलेगा।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • Step 1: सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर विजिट करना होगा।
  • Step 2: उसके बाद होम पेज पर दिख रहे करियर सेक्सन में जाना होगा।
  • Step 3: इसके बाद RECRUITMENT OF SAFAI KARMACHARI CUM SUB-STAFF AND/ OR SUB-STAFF 2024-25 का नोटिफिकेशन लिंक दिखाई देगा।
  • Step 4: आवेदन से पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सारी जानकारी अवश्य पढ़ ले।
  • Step 5: यदि आपने पहले भी रजिस्ट्रेशन किया तो आप लॉगिन करके अन्यथा साइन अप करके, अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • Step 6: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर दें
  • Step 7: अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें
  • Step 8: आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट अपने पास सेव कर ले।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: जरूरी लिंक्स

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in