होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 12वीं पास महिला और पुरुषों के लिए जारी, 6000 पदों पर भरे जाएंगे फॉर्म

Haryana GD Constable Vacancy: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) द्वारा 12 फरवरी को जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 6000 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिन पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की ...

By India Govt News

Published On: 19 February 2024 - 6:54 PM
Follow Us
हरियाणा जीडी कांस्टेबल भर्ती

Haryana GD Constable Vacancy: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) द्वारा 12 फरवरी को जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 6000 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिन पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष है और 12वीं कक्षा पास की हुई है, वे 20 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • पद का नाम: पुलिस कांस्टेबल
  • कुल पद: 6000
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2024
  • अप्लाई मोड: ऑनलाइन
  • चयन प्रक्रिया: CET, PMT, PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • आधिकारिक वेबसाइट:  hssc.gov.in

पद विवरण और पात्रता मानदंड

योग्यता

हरियाणा जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के अंतर्गत जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त हिंदी अथवा संस्कृत विषय में मैट्रिक पास होने चाहिए।

पदों का विवरण

Haryana Staff Selection Commission, 6000 जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती करवा रहा है। जिनमें 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों और 1000 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखें गए हैं।

आयु सीमा

हरियाणा पुलिस डिपार्टमेंट में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 फरवरी 2024 के आधार पर 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार की ओर से नियमानुसार आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जिसकी विस्तृत जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

वेतनमान

जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के इन 6000 पदों पर चयनित होने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को ₹21,700/- का मासिक वेतन पे लेवल-3 के अनुसार दिया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया

आयोग इन पदों पर कैंडिडेट का सिलेक्शन सामान्य पात्रता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, नॉलेज टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर करेगा।

आवेदन कैसे करें:

महत्वपूर्ण तिथियां

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर Online Form भरवाने के लिए आयोग ने 12 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी की। HSSC GD Constable Notification के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च 2024 तक चलेगी।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आपको हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद होम पेज पर आपको Recruitment ऑप्शन पर जाना है।
  3. वहां पर Police Advt. _1_ के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. उसके बाद नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।
  5. नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद Apply Online की लिंक पर जाएं।
  6. आवेदन फार्म में दी गई सारी जानकारियां ध्यान-पूर्वक भर दे।
  7. सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल ले। 

आवश्यक दस्तावेज

आपको हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान नीचे दी गई सूची के दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • SC/BCA/BCB/EWS/ESM सर्टिफिकेट

आवेदन शुल्क

कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

अतिरिक्त जानकारी और सहायता:

आधिकारिक वेबसाइट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in है।

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको आवेदन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है अथवा अन्य किसी जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर +91-172-2566597 पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य उपयोगी लिंक्स:

यह भी पढ़ें:

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in