झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आप इस साल इन कक्षाओं में परीक्षा देने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 जनवरी 2025 को और कक्षा 9वीं की परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दोनों पालियों में होंगी और इसके लिए JAC ने पूरी तैयारी कर ली है। नीचे परीक्षा के शेड्यूल और दूसरी ज़रूरी डिटेल दी गई है।
JAC Class 8th Exam Date 2025
बोर्ड की तरफ से जारी डेट शीट के मुताबिक कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी, जिसमें हर विषय से 50 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही 100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इस परीक्षा में छात्रों को सभी विषयों में पास होना जरूरी है। परीक्षा के लिए छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
JAC Class 9th Exam Date 2025
इस बार कक्षा 9वीं की परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में केवल पांच अनिवार्य विषयों (भाषा-1, भाषा-2, गणित, विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान) में ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इनमें से छात्रों को चार विषयों में पास होना होगा।
परीक्षा की पाली और समय
आठवीं और नौवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा दो पालियों में होगी।
- पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
- दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
JAC Admit Card 2025
झारखंड बोर्ड की कक्षा 8वीं और 9वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड JAC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करना होगा।
- कक्षा 8वीं के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी 2025 से डाउनलोड होगा।
- कक्षा 9वीं के लिए एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2025 से डाउनलोड किया जा सकेगा।
JAC बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और बाकी के निर्देशों का पालन करना है। आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि 20 जनवरी से 10 फरवरी 2025 तक जैक की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। कक्षा 9वीं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूलों द्वारा 5 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक अपलोड किए जाएंगे।
JAC Class 8th Exam Date 2025 Direct Link