एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा 45/2023 और 46/2023 विज्ञापन संख्या के साथ प्रोफेसर के 20 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पदों पर की जाएगी। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग रखी गई है जिसके लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार अवश्य देखें।
एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 लेटेस्ट अपडेट
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा 4 अक्टूबर 2023 को असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।
एमजीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2023 को प्रारंभ हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। उम्मीदवार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पूर्व यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस को अवश्य देखें। अन्य अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनल से जुड़े रहे
एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 वेकेंसी डीटेल्स
एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पदों के लिए करवाया जा रहा है। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पदों में कंप्यूटर एप्लीकेशन, एप्लाइड केमेस्ट्री, जूलॉजी, सोशियोलॉजी, जियोग्राफी और एनवायरमेंटल साइंस विषयों के 1-1 पद शामिल किए गए हैं। वही एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पदों में बॉटनी, एप्लाइड केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स,जूलॉजी, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, मैनेजमेंट स्टडी, फूड एंड न्यूट्रिशन, पापुलेशन स्टडी और कॉमर्स विषयों के 1-1 पद शामिल किए गए हैं।
- राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
- घर बैठे प्राप्त करें 4500 रुपए का राजस्थान बेरोजगारी भत्ता
एमडीएसयू असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों का विवरण
- कंप्यूटर एप्लीकेशन: 01 (UR)
- एप्लाइड केमेस्ट्री: 01 (OBC)
- जूलॉजी: 01 (UR-Woman)
- सोशियोलॉजी: 01 (UR)
- ज्योग्राफी: 01 (ST)
- एनवायरमेंटल साइंस: 01 (SC)
- कुल पद: 06
एमडीएसयू एसोसिएट प्रोफेसर के पदों का विवरण
- बॉटनी: 01 (UR)
- एप्लाइड केमिस्ट्री: 01 (EWS)
- मैथमेटिक्स: 01 (UR)
- जूलॉजी: 01 (OBC)
- इकोनॉमिक्स: 01 (SC)
- ज्योग्राफी: 01 (UR-Woman)
- हिस्ट्री: 01 (ST)
- पॉलिटिकल साइंस: 01 (OBC)
- सोशियोलॉजी: 01 (SC)
- एनवायरमेंटल साइंस: 01 (UR)
- मैनेजमेंट स्टडी: 01 (UR-Widow)
- फूड एंड न्यूट्रिशन: 01 (OBC)
- पापुलेशन स्टडी: 01 (ST)
- कॉमर्स: 01 (UR)
- कुल पद: 14
एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण दिनांक
आयोजन | दिनांक |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी होने की दिनांक | 04 अक्टूबर 2023 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की दिनांक | 04 अक्टूबर 2023 |
आवेदन करने की अंतिम दिनांक | 05 नवंबर 2023 (शाम 5:00 बजे) |
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम दिनांक | 15 नवंबर 2023 |
एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यहां आपको कुछ स्टेप्स दिए गए जिनके माध्यम से आप एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- Step 1: सबसे पहले आपको महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mdsuajmer.ac.in पर जाना होगा।
- Step 2: होम पेज पर आपको मेनू बार में Administration ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- Step 3: इसके बाद आपको Recruitment पर क्लिक करना होगा।
- Step 4: इसके बाद आपको एमडीएसयू प्रोफेसर भर्ती 2023 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- Step 5: जिसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा, इसमें आपको अपनी जानकारी आवश्यकता अनुसार भर देनी है।
- Step 6: सभी जानकारियां भरने के बाद आप अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे।
- Step 7: अंत में आवेदन फार्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है, जिसका उपयोग एडमिट कार्ड निकालने के टाइम कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर शॉर्ट नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें – Click Here
एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर शॉर्ट नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें – Click Here
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here