होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Samman Nidhi Yojana रजिस्ट्रेशन, पात्रता, बेनिफिशियरी लिस्ट, ई केवाईसी और स्टेटस संबंधित पूरी जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी किसानों को आज सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। ...

By India Govt News

Published On: 13 June 2024 - 1:25 AM
Follow Us
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी किसानों को आज सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। इस योजना से जुड़ने वाले किसान लाभार्थियों को प्रतिवर्ष ₹6000 की तीन किस्तों में राशि उनके आधार से लिंक खातों में भेजी जाती है। अब तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana की टोटल 15 किस्त जारी हो चुकी है। इसके अंतर्गत देश के कहीं करोड़ किसानों को लाभ प्राप्त हुआ है।

अगर आप अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं तो आप शीघ्र इसके लिए आवेदन कर अपना पंजीकरण PM Kisan Samman Nidhi Yojana में करवाए ताकि आपको भी प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि आपके बैंक खाते में प्राप्त हो सके। इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित रजिस्ट्रेशन, पात्रता, स्टेटस, बेनिफिशियरी लिस्ट और ई केवाईसी की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

क्या है आर्टिकल में

PM Kisan Samman Nidhi Yojana (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2024)

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • कब शुरू हुई: 24 फरवरी 2019
  • किसके द्वारा शुरू की गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • उद्देश्य: किसानों कोआर्थिक सहायता प्रदान करना
  • लाभ: ₹6000 प्रतिवर्ष
  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606
  • आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Objective (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य)

इस योजना के तहत देश देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह योजना प्रारंभ की। इस योजना से प्राप्त लाभार्थी राशि से किसान अपने खेती से संबंधित छोटी-बड़ी जरूरत को पूरा कर पाएंगे। किसी भी किसान को साहूकार के चंगुल में पड़ने से बचाएगी। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Budget (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बजट)

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कुल 60000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2023 पात्रता)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों को लाभ दिया जाएगा जो इसके अंतर्गत सभी पत्रताओं को ग्रहण करते हैं। अब तक कहींयह पत्र किसानों को लाभार्थी सूची से चिन्हित करके बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए आवेदन करने से पूर्व सारी पत्रताओं को अवश्य चेक कर ले। 

  • किसान के पास दो हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • भूमि का नामांकन लाभार्थी के नाम पर होना चाहिए। 
  • आधार लिंक अकाउंट होना चाहिए।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana 16वीं किस्त लेटेस्ट अपडेट

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, वित्त वर्ष 2023-24 के अनुसार यह तीसरी किस्त है तो 31 मार्च 2024 से पहले-पहले किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। वही हम बात करें कि वर्ष 2023 के शुरुआत में यह किस्त 27 फरवरी 2023 को भेजी गई थी। पीएम किसान की 16वीं किस्त भी फरवरी माह में सभी लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सकती है। इस किस्त में लगभग देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को यह राशि उनके खाते में प्राप्त होगी।

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त में सभी किसानों को ₹4000 मिल सकते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष ₹12000 दिए जाएंगे।

अगर आप भी पीएम किसान की 16वीं किस्त पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले अपनी एलिजिबिलिटी स्टेटस चेक करना होगा, क्योंकि यह किस्त केवल पात्र किसानों को हुई मिलेगी और अपात्र किसानों को लाभार्थी सूची से बाहर कर दिया गया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Documents (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दस्तावेज)

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन से संबंधित कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार लिंक बैंक अकाउंट की पासबुक
  • निर्वाचन कार्ड

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Benefit and Features (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ एवं विशेषताएं)

इस योजना के लिए आवेदन स्वीकृत होने के बाद किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। यह सहायता राशि सभी किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि तीन किस्तों में सभी किसानों को मिलेगी। इस योजना शुरू होने के बाद अब तक कई करोड़ पर किसानों को इसका लाभ मिल चुका है और 15 किस्त जारी हो चुकी है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का फॉर्म कैसे भरें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन घर बैठे भरने से संबंधित सारी जानकारीयहां पर दी गई है आप नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को ओपन करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
  • वेबसाइट के होम पेज पर New Registration या New Form Registration ऑप्शन ओपन करें।
  • आगे आपको Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration ऑप्शन मिलेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
  • अगर आप शहरी किसान है तो Urban ऑप्शन सिलेक्ट करेंगे और यदि आप ग्रामीण किसान है तो Rural ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे।
  • फिर आपको फॉर्म में यह सभी जानकारियां भर देनी है: आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य का नाम और कैप्चा कोड भरकर Get OTP पर क्लिक कर दे।
  • उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगी, जिसे वेरीफाई करें।
  • उसके बाद आपके सामने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको यह जानकारियां भरनी है:
    • राज्य
    • जिला
    • उप-जिला
    • ब्लॉक
    • गांव
  • आगे Farmer Personal Details में आपको यह जानकारियां भरनी है:
    • पिता का नाम
    • लिंग
    • श्रेणी
    • किसान का प्रकार
    • किसान मानधन योजना हेतु स्वीकृति
  • उसके बाद आपको ओनरशिप में Singal या Joint लैंड होल्डिंग में से एक का चुनाव कर लेना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
  • आपको अपनी जमीन की डिटेल्स ऐड करनी होगी इसके लिए आपको यह जानकारियां भरनी है:
    • सर्वे या खाता नंबर
    • खसरा संख्या
    • हेक्टेयर में जमीन का क्षेत्रफल
    • भूमि स्थानांतरण स्टेटस
    • भूमि स्थानांतरण विवरण
    • जमीन नामांकन की दिनांक
    • पटा/RFA नंबर
    • आधार नंबर
    • जमीन से संबंधित डॉक्यूमेंट (<200kb)
  • Save करने के बाद आपकी फार्मर आईडी जेनरेट हो जाएगी, उसे कहीं पर लिख ले अथवा स्क्रीनशॉट ले ले।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Application Status

  • पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर आपको Status of Self Registered Farmer/ CSC Farmers के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
  • आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सर्च कर लेना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration
  • आगे आपके पीएम किसान एप्लीकेशन फॉर्म के स्टेटस संबंधित सारी जानकारियां ओपन हो जाएगी, जिसमें नीचे आपका स्टेटस दिखाई देगा कि आपका फॉर्म वेरीफाई हुई है या नहीं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status कैसे चेक करें?

  • इसके लिए आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • आगे Know Your Status पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
  • वहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get OTP पर क्लिक कर देना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status

  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपके सामने पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी स्टेटस डीटेल्स ओपन हो जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Number कैसे पता करें?

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस चेक करें हैं और आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं जानते तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर निकाल सकते हैं:

  • कॉर्नर में आपके Know Your Registration No. का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
  • जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर/आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get OTP पर क्लिक कर देना है 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List Check

  • पीएम-किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana रजिस्ट्रेशन, पात्रता, बेनिफिशियरी लिस्ट, ई केवाईसी और स्टेटस संबंधित पूरी जानकारी
  • होम पेज पर आपको Beneficiary List ऑप्शन सेलेक्ट करना है।उसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन कर Get Report पर क्लिक कर देना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List Check
  • इसके बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary List Check

PM Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC

केवाईसी करने के तरीके

  • पीएम किसानके मोबाइल एप और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ओटीपी आधारित ई केवाईसी
  • CSC केंद्र अथवा SSK द्वारा बायोमेट्रिक आधारित ई केवाईसी
  • पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यमसे फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ईकेवाईसी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana ओटीपी आधारित ई केवाईसी

  • सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर ई केवाईसी पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और ओटीपी डालकर ई केवाईसी पूरी करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana बायोमेट्रिक आधारित ई केवाईसी

इसके अलावा आप पीएम किसान की ई केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी केंद्र अथवासीएसके ऑपरेटर के द्वारा बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ₹15 की सर्विस चार्ज देनी होगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana फेस ऑथेंटिकेशनआधारित ई केवाईसी 

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान मोबाइल एप और आधार फेस आईडी ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • एप्लीकेशन पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • आगे बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाए।
  • यदि वहां पर ई केवाईसी की स्थिति नहीं बता रहा है तो अपना आधार नंबर डालकर अपना चेहरा स्कैन करें।
  • आपके चेहरे के सफलतापूर्वक स्कैन होने के बाद ई केवाईसी पूर्ण हो जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Released Installments

  • 1st Installment: 24 फरवरी 2019
  • 2nd Installment:02 मई 2019
  • 3rd Installment: 01 नवंबर 2019
  • 4th Installment: 04 अप्रैल 2020
  • 5th Installment: 25 जून 2020
  • 6th Installment: 09 अगस्त 2020
  • 7th Installment: 25 दिसंबर 2020
  • 8th Installment: 14 मई 2021
  • 9th Installment: 10 अगस्त 2021
  • 10th Installment: 01 जनवरी 2022
  • 11th Installment: 01 जून 2022
  • 12th Installment: 17 अक्टूबर 2022
  • 13th Installment: 27 फरवरी 2023
  • 14th Installment: 27 जुलाई 2023
  • 15th Installment: 15 नवंबर 2023

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in