होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 पशुपालन विभाग भर्ती का सिलेबस जारी, Pdf करें डाउनलोड

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली पशुपालन विभाग भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षा ...

By India Govt News

Published On: 7 March 2024 - 11:15 AM
Follow Us
Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली पशुपालन विभाग भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए आपको सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को जारी रखना चाहिए। यदि आप पशु परिचर के लिए आवेदन कर चुके हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सिलेबस के अनुसार ही अपनी तैयारी को जारी रखना चाहिए। क्योंकि कुछ ऐसे बड़े-बड़े टॉपिक होते हैं जो सिलेबस में नहीं होते और उम्मीदवार उन्हें पढ़ने में अपना समय व्यर्थ कर देते हैं।

जो भी उम्मीदवार Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 का Pdf प्राप्त करना चाहता है या Syllabus जानना चाहते हैं वे उम्मीदवार हमारे साथ इस पोस्ट में बने रहे। हमारे द्वारा राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती सिलेबस का Pdf नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024: हाईलाइट

  • संगठन का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB)
  • पद का नाम: पशु परिचर
  • पदों की संख्या: 5934
  • सिलेबस: जारी
  • जॉब लोकेशन: राजस्थान
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन फॉर्म
  • अंतिम दिनांक: 17 फरवरी 2024
  • अधिकारी की वेबसाइट: rsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam Pattern

पशु परिचर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में आपको दो प्रश्न पत्र दिए जाएंगे: भाग ‘अ’ और ‘ब’। इसमें टोटल 150 प्रश्न दिए जाएंगे जिसमें भाग-अ में 105 प्रश्न और भाग-ब में 45 प्रश्न रहेंगे। इस परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

1. पाठ्यक्रम के अनुसार, वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्न इस परीक्षा में समाहित होंगे, जिनमें समान अंक होंगे।

2. अधिकतम पूर्णांक 150 होंगे, जो परीक्षार्थी प्राप्त कर सकता है।

3. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जिससे परीक्षार्थी को अधिकतम अंक प्राप्त होंगे।

4. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा, जिससे गलतियों का परीक्षार्थी का परिणाम कम होगा।

5. प्रश्न पत्र में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, ताकि परीक्षार्थी पाठ्यक्रम के सही रूप से प्रशिक्षित हों।

6. इस परीक्षा का मानक स्तर सेकेंडरी स्तर का होगा, जिससे छात्रों को उच्चतम शिक्षा के स्तर का अनुभव होगा।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024

राजस्थान की पशुपालन विभाग में निकली भर्ती के लिए बोर्ड ने सिलेबस भी जारी किया है। राजस्थान पशु परिचर के पदों के लिए आयोजित करवाई जाने वाली लिखित परीक्षा में नीचे दिए गए टॉपिक पर ऑप्शनल क्वेश्चन दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा दो भागों ‘अ’ एवं ‘ब’ में आयोजित करवाई जाएगी। 

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 – भाग (अ)

राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती की लिखित परीक्षा के भाग ‘अ’ में आपको 105 प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें सभी प्रश्न एक अंक के होंगे। प्रश्नों का प्रकार वैकल्पिक रहेगा। यह भाग सिलेबस का 70% कवर करता है।

राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमें दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हो।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 – भाग (ब)

राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती की लिखित परीक्षा के भाग ‘ब ’ में आपको 45 प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें सभी प्रश्न एक अंक के होंगे। प्रश्नों का प्रकार वैकल्पिक रहेगा। यह भाग सिलेबस का 30% कवर करता है।

1. पशुओं की प्रमुख देशी नस्लें

2. कृत्रिम गर्भाधान

3. बधियाकरण

4. संकर प्रजनन

5. दुग्ध दोहन दुग्ध स्रवण काल

6. स्वच्छ दूध उत्पादन

7. पशु एवं कुक्कुट प्रबंधन

8. जैविक अपशिष्टों का निस्तारण

9. संतुलित पशु आहार

10. चारा फसलें

11. चारा/चारागाह विकास

12. स्वस्थ एवं बीमार पशुओं की पहचान

13. पशुओं में अंतः एवं बाह्य परजीवी रोग

14. पशुओं में टीकाकरण

15. पशुधन प्रसार

16. भेड़.बकरियों का स्वास्थ्य कलेण्डर

17. ऊन, मांस, दूध व अंडों का देश व राज्य में उत्पादन व स्थान

18. प्रति व्यक्ति दूध/मांस/अंडों की उपलब्धता

19. प्रति पशु दूध की उत्पादकता

20. ऊन कतरन

21. भार ढोने वाले पशु

22. वर्मी कम्पोस्ट खाद

23. पशुओं के चमडे एवं हड्डियों का उपयोग

24. पशुओं की उम्र ज्ञात करना

25. पॉलीथीन से पशुओं/पर्यावरण को हानि

26. पशु बीमा

27. पशु क्रय के समय रखी जाने वाली सावधानियाँ

28. पशु मेलें

29. पशुगणना

30. गौशाला प्रबंधन

31. साफ सफाई का महत्व

32. गोबर.मूत्र का उचित निष्पादन

33. पशुधन उत्पादों का विपणन

34. डेयरी विकास गतिविधियों तथा पशुपालन विभाग की प्रमुख योजनायें।

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in