होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024: राजस्थान की महिलाओं के लिए पर्यवेक्षक के 176 पदों पर आवेदन का मौका 

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राज्य में महिला अधिकारिता विभाग के लिए पर्यवेक्षक (Supervisor) की सीधी भर्ती के लिए कुल 176 पदों पर ऑनलाइन ...

By India Govt News

Published On: 7 March 2024 - 11:16 AM
Follow Us
Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राज्य में महिला अधिकारिता विभाग के लिए पर्यवेक्षक (Supervisor) की सीधी भर्ती के लिए कुल 176 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष है और स्नातक किया हो, वे 15 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • पद का नाम: महिला पर्यवेक्षक
  • कुल पद: 176
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2024
  • अप्लाई मोड: ऑनलाइन
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा
  • आधिकारिक वेबसाइट:  rsmssb.rajasthan.gov.in

पद विवरण और पात्रता मानदंड

महत्वपूर्ण योग्यताएं

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो और साथ में उसे देवनागरी लिपि एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

पदों का विवरण

इस भर्ती में महिला सुपरवाइजर के 176 पद रखे गए हैं जिसमें से 142 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं 34 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2025 के आधार पर 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान

महिला पर्यवेक्षक के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन करने के लिए बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

आवेदन कैसे करें:

महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने महिला पर्यवेक्षक के विभिन्न पदों पर के विज्ञप्ति 13 फरवरी 2024 को जारी की। जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से 15 मार्च 2024 के बीच चलेगी।

ऑनलाइन आवेदन

  1. आपको SSO की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर ले।
  3. वहां पर दिए गए Recruitment Portal पर जाए।
  4. उसके बाद आपको My Recruitment Section का चुनाव करना है ।
  5. अप्लाई ऑनलाइन के लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म ओपन करें।
  6. आवेदन फार्म में दी गई सारी जानकारियां ध्यान-पूर्वक भर दे।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
  8. अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर एक प्रिंटआउट निकाल ले। 

आवश्यक दस्तावेज

आपको ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दी गई सूची के दस्तावेजों को अपलोड करना होगा:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • स्नातक की डिग्री
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आवेदन शुल्क

इसमें आवेदन करने वाले सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600 और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ईमित्र अथवा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।

अतिरिक्त जानकारी और सहायता:

आधिकारिक वेबसाइट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in है।

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको आवेदन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है अथवा अन्य किसी जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर  0141-2722520 और ईमेल आईडी itcell.rsmssb@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य उपयोगी लिंक्स:

यह भी पढ़ें:

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in