होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBSE Class 12 Hindi Answer Key 2024: राजस्थान 12वीं कक्षा के हिंदी अनिवार्य पेपर का सम्पूर्ण हल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 13 मार्च, 2024 को कक्षा 12 के आर्ट्स, मैथ्स और बायोलॉजी के छात्रों की हिंदी अनिवार्य की परीक्षा आयोजित की गई। इस आर्टिकल में ...

By India Govt News

Published On: 13 March 2024 - 11:21 AM
Follow Us
RBSE Class 12 Hindi Answer Key 2024

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 13 मार्च, 2024 को कक्षा 12 के आर्ट्स, मैथ्स और बायोलॉजी के छात्रों की हिंदी अनिवार्य की परीक्षा आयोजित की गई। इस आर्टिकल में हमारे द्वारा हिंदी के प्रश्न पत्र की आंसर की उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि आरबीएसई द्वारा अभी तक अधिकारी का आंसर की जारी नहीं की गई है। हमारे द्वारा हिंदी अनिवार्य पेपर के सभी उत्तर लीगल सोर्सेस जैसे एनसीईआरटी से लिए गए हैं।

RBSE Class 12 Hindi Exam 2024

Conducting BodyRajasthan Board of Secondary Education (RBSE)
Exam NameHindi Compulsory
DateMarch 13, 2024
Time03 Hours 15 Minutes
Maximum Marks80
Exam ModeOffline
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE Class 12 Hindi Answer Key 2024: अपडेट

आरबीएसई द्वारा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर 13 मार्च को हिंदी अनिवार्य की परीक्षा का आयोजन करवाया। यह परीक्षा सुबह पहली पाली में 8:30 से 11:45 के बीच 3 घंटे 15 मिनट में संपन्न हुई। एग्जाम देकर घर आने के बाद सभी परीक्षार्थी हिंदी के पेपर की आंसर की ढूंढने में लग जाएंगे। RBSE आमतौर पर परीक्षा के 10-15 दिनों बाद आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करता है। तब तक आप अनऑफिशियल आंसर की के माध्यम से अपने अंको का अनुमान लगा सकते हैं।

RBSE Class 12 Hindi Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें 

आपको बताने दे कि RBSE द्वारा कक्षा 12 के हिंदी अनिवार्य की आधिकारिक उत्तर कुंजी परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद ही जारी होती है। हालांकि, शैक्षणिक वेबसाइटों और कोचिंग संस्थानों द्वारा तैयार की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजी आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद उपलब्ध हो जाती हैं।

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।
  • होम पेज पर “परीक्षा परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • उसके बाद “RBSE 12वीं कक्षा उत्तर कुंजी” लिंक चुनें।
  • वहां पर दिए गए ड्रॉप डाउन में से “कक्षा12वीं” चुनें।
  • आगे ड्रॉप-डाउन मेनू से “हिंदी” चुनें।
  • नीचे दिए गए “उत्तर कुंजी डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करें।
  • आंसर की एक PDF फाइल आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी।

RBSE Class 12 Hindi Answer Key 2024 डाउनलोड करने के लिए वैकल्पिक तरीका

  • शैक्षणिक वेबसाइटें: कई शैक्षणिक वेबसाइटें RBSE आंसर कुंजी प्रदान करती हैं। आप इन वेबसाइटों पर जाकर आंसर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • कोचिंग संस्थान: कुछ कोचिंग संस्थान अपने छात्रों के लिए RBSE आंसर कुंजी प्रदान करते हैं। यदि आप किसी कोचिंग संस्थान में नामांकित हैं, तो आप उनसे आंसर प्राप्त कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया: इन सभी के अतिरिक्त एग्जाम होने की तुरंत बाद बड़े-बड़े एजुकेशनल यूट्यूब चैनल इस पेपर से संबंधित आंसर की जारी करेंगे। जिसके वीडियो आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगे।

RBSE Class 12 Hindi Answer Key 2024

प्र. 1) निम्नलिखित बहुचयनात्मक प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए –

  1. ‘अपने साथियों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव हो।’ निम्नलिखित में से किस शासन पद्धति को लेखक ने आवश्यक बताया है-
    1. ब) लोकतंत्र को
  2. निम्न में से किस पेड़ के फल इतने मजबूत होते हैं कि नए फूलों के निकल आने पर भी अपना स्थान नहीं छोड़ते हैं-
    1. अ) शिरीष
  3. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ उपन्यास के लेखक हैं ?
    1. द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
  4. ‘खेत में पैदा होने वाला अन्न कुछ समय पश्चात् समाप्त हो जाता है, किन्तु निम्नलिखित में से जो रस कवि के अनुसार कभी चुकता नहीं है’ –
    1. स) साहित्य रस
  5. किस शायर की भाषा और प्रसंग सूरदास के वात्सल्य वर्णन की सादगी को याद दिलाते हैं –
    1. अ) फ़िराक गोरखपुरी
  6. कवि गोस्वामी तुलसीदास के हृदय में निम्नलिखित में से किस समय करुण रस के बीच वीर रस के उदय के रुप की अनुभूति प्रदर्शित होती है –
    1. द) हनुमान का संजीवनी लेकर आ जाना ।
  7. निम्नलिखित में से भाषा का सीमित, अविकसित तथा आम बोलचाल वाला रूप कहलाता है –
    1. स) बोली
  8. ‘Vigilance’ शब्द का सही अर्थ है –
    1. द) सतर्कता
  9. मुद्रित माध्यमों में सबसे बड़ी शक्ति यह है कि छपे हुए शब्दों में निम्नलिखित गुण होता है –
    1. स) स्थायित्व
  10. रेडियो पत्रकारों को निम्नलिखित में से किसका पूरा ध्यान रखना होता है –
    1. ब) अपने श्रोताओं का
  11. निम्नलिखित में से जो आत्मकथात्मक उपन्यास गाथा निश्चय ही किशोर होते विद्यार्थियों के लिए हम कदम बन सकती है –
    1. द) जूझ
  12. निम्नलिखित में से ‘दबे स्वर में किसने पूछा’, “मेहमान गए ?”
    1. स) यशोधर बाबू ने

प्र. 2) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. मौखिक भाषा को लिखित रुप के लिए लेखन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है उसे लिपि कहते है।
  2. ‘दक्षता’ के लिए सही अंग्रेजी शब्द Efficiency है।
  3. ‘नक्षत्र’ हवा से बातें कर रहा है।’ वाक्य में लक्षणा शब्द शक्ति है।
  4. जब शब्दार्थ की व्यंजना अर्थ पर निर्भर होती है। उसका पर्याय रख देने पर भी अभीष्ट की पूर्ति हो जाती है, वहाँ आर्थी व्यंजना शब्द शक्ति होती है।
  5. जहाँ वास्तविक विरोध न होते हुए भी विरोध का आभास हो, वहाँ विरोधाभास अलंकार होता है।
  6. ‘भगवान भागें दुःख जनता देश की फूले – फले ।’ इस पंक्ति में निहित अनुप्रास अलंकार है।

प्र. 3) निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए –

  1. व्यक्ति को अपने जीवन में सफल होने के लिए एक ही उत्तम लक्ष्य निश्चित करना चाहिए।
  2. ‘नयन’ शब्द का पर्यायवाची शब्द गद्यांश में से आँख है।
  3. फल की प्राप्ति मूल (जड़) को सींचने से होती है।
  4. इस गद्यांश से छाँटकर ‘उपेक्षा’ शब्द का विपरीतार्थं अपेक्षा है।
  5. ‘चिड़िया की आँख’ एकाग्रता, दृढ़ता और निश्चितता का प्रतीक है।
  6. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक एक ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का महत्व है।

प्र.4) निम्नलिखित अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए

  1. कवि ने औरों के सभी अभाव मिटाने की बात कही है।
  2. जीवन में कवि ने अदम्य विश्वास और आत्मबल की आवश्यकता पर बल दिया है।
  3. अदम्य व्यक्ति को देखकर प्रलय-मेघ और भूचाल शर्माते हैं।
  4. जीवन में सुधार हेतु कर्म का महत्त्व अधिक बताया है।
  5. कवि ने अपने आप को मजदूर मानकर धरती पर स्वर्ग बनाने की बात कही है।
  6. ‘बादल’ का पर्याय पद्यांश से मेघ है।

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in