होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSMSSB Exam Date 2024 राजस्थान की GNM, ANM और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित

RSMSSB Exam Date 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संविदा नर्स (GNM), संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी ...

By India Govt News

Published On: 17 January 2024 - 1:33 PM
Follow Us
RSMSSB Exam Date 2024

RSMSSB Exam Date 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संविदा नर्स (GNM), संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी है। इन सभी भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 4 फरवरी के बीच करवाया जाएगा।

RSMSSB Exam Date 2024

RSMSSB द्वारा हाल ही में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दिनांक संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया है कि संविदा नर्स (GNM) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए, जिसका विज्ञापन संख्या 04/2023, क्रमांक 2213 है, वह 6 जुलाई 2023, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए, जिसका विज्ञापन संख्या 03/2023, क्रमांक 2221 है, वह 6 जुलाई 2023, और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए, जिसका विज्ञापन संख्या 06/2023, क्रमांक 2246 है, वह 10 जुलाई 2023 को ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इन तीनों भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन निम्नलिखित तालिका के अनुसार किया जाएगा: 

संविदा नर्स (GNM) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी 2024 को दोपहर 3:00 से 4:30 तक किया जाएगा।

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा।

RSMSSB Exam Date 2024: परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि वे बोर्ड कार्यालय की उक्त विज्ञप्तियों के अनुसार निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।
  • परीक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे पॉच विकल्प/गोले दिए जायेगे। पहले चार विकल्प/गोला A,B,C और D उपयुक्त उत्तर से संबंधित तथा पॉचवा विकल्प/गोला ‘E’ ‘अनुत्तरित प्रश्न’ से संबंधित होगा।
  • अभ्यर्थी को ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर, संबंधित प्रश्न क्रमांक के लिए सही उत्तर निर्दिष्ट करने हेतु A,B,C या D अर्थात पहले चार में से केवल एक विकल्प/गोला नीले बॉल पॉइन्ट पेन से गहरा कर भरना होगा। यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न का उत्तर नही देना चाहता है तो पॉचवा विकल्प/गोले ‘E’ को गहरा करना होगा।
  • यदि पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प/गोला गहरा नही किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिये जायेगे।
  • 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले को अभ्यर्थी द्वारा गहरा नही किया गया तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए कम से कम एक विकल्प/गोला भरा है या नही, यह सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार को 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

RSMSSB Exam Date 2024 से संबंधितआधिकारिक नोटिस देखें 

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in