UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड द्वारा 12 दिसंबर 2023 को पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इस नोटिफिकेशन के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार दोनों का ही चयन पुलिस कांस्टेबल के पदों पर खेलो के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2023 से शुरू होगी और 1 जनवरी 2024 तक चलेगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड
- पोस्ट का नाम: पुलिस कांस्टेबल
- पदों की संख्या: 546
- लोकेशन: उत्तर प्रदेश
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- अंतिम दिनांक: 1 जनवरी 2024
- आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023
UPPRPB द्वारा खेल कोटा के आधार पर पुलिस कांस्टेबल के 546 पदों पर भर्ती करवाने जा रहा है। इसमें पुरुष और महिला दोनों ही प्रकार की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 1 जनवरी 2024 से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दें।
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023 : सभी खेलों की सूची
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के के लिए नीचे दिए गए खेल उपलब्ध होंगे-
- वॉटर स्पोर्ट्स
- वॉलीबॉल
- बास्केटबॉल
- कबड्डी
- फुटबॉल
- टेबलटेनिस
- बैडमिंटन
- क्रॉसकंट्री
- हॉकी
- तीरंदाजी
- जिमनास्टिक
- भारोतोलन
- बुशु
- जूडो
- बॉक्सिंग
- एथलेटिक्स
- तेराकी
- ताइक्वांडो
- शूटिंग
- साइकिलिंग
- कुश्ती
- कराटे
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: महत्वपूर्ण दिनांक
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण दिनांक की सूची यहां दी गई-
- नोटिफिकेशन जारी होने के दिनांक: 12 दिसंबर 2023
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के दिनांक: 14 दिसंबर 2023
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 1 जनवरी 2023
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: आयु सीमा
UP Police Constable Sports Quota Vacancy में आवेदन कर रहे उम्मीदवार की उम्र 18 से 22 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस वैकेंसी के लिए आयु की गणना 01/07/2023 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-
- भारत में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 इंटरमीडिएट की होनी चाहिए।
- साथ ही में उम्मीदवार राष्ट्रीय खेलो, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जूनियर/सीनियर, फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर/सीनियर, अखिल भारतीय अंतर राज्य चैम्पियनशिप सीनियर, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, विश्व स्कूल खेल अंडर-19, राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-19, अखिल भारतीय पुलिस खेलों में भाग ले।
- अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन ‘उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली, 2021’ के अनुसार किया जाएगा।
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुरू के रूप में देने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा वेकेंसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा:
- Step 1: सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को विजिट करें।
- Step 2: इसके बाद होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- Step 3: जहां आपको उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
- Step 4: इस नोटिफिकेशन को पहले डाउनलोड करके सारी जानकारी पढ़ ले।
- Step 5: उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 6: इसके बाद फॉर्म को अच्छी तरीके से भर दे।
- Step 7: अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले।
- Step 8: ध्यान रहे की एक आवेदक द्वारा एक ही फॉर्म भरा जाए नहीं तो उसके सभी आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2023: महत्वपूर्ण लिंक्स
- आधिकारिक नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट: क्लिक करें
- अप्लाई ऑनलाइन: क्लिक करें
अगर आप ऊपर दी गई हुई जानकारी से पूर्णत: संतुष्ट है और आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो ऐसी ही लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को यहां से फॉलो कर सकते हैं-
WhatsApp Channel