होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 91 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, चयन खेल कौशल के आधार पर

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड द्वारा 19 दिसंबर 2023 को पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इस ...

By India Govt News

Published On: 21 December 2023 - 2:52 PM
Follow Us
UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड द्वारा 19 दिसंबर 2023 को पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इस नोटिफिकेशन के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार दोनों का ही चयन सब इंस्पेक्टर के पदों पर खेलो के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगी और 09 जनवरी 2024 तक चलेगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • संगठन का नाम: यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड
  • पोस्ट का नाम: पुलिस सब इंस्पेक्टर 
  • विज्ञापन संख्या: 17/2023
  • पदों की संख्या: 91
  • लोकेशन: उत्तर प्रदेश
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • अंतिम दिनांक: 09 जनवरी 2024
  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023

UPPRPB द्वारा खेल कोटा के आधार पर पुलिस सब इंस्पेक्टर के 91 पदों पर भर्ती करवाने जा रहा है। इसमें पुरुष और महिला दोनों ही प्रकार की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 09 जनवरी 2024 से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दें। चयनित उम्मीदवार को वेतनमान-पे बैंड ₹9300 से 34800 वह ग्रेड पे-4200 का वेतन दिया जाएगा।

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023 : खेलों के अनुसार पदों की संख्या

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के के लिए नीचे दिए गए खेल उपलब्ध होंगे-

  1. वॉटर स्पोर्ट्स: पुरुष-06, महिला- 0
  2. वॉलीबॉल: पुरुष-02, महिला- 02
  3. फुटबॉल: पुरुष-02, महिला- 0
  4. कबड्डी: पुरुष-02, महिला- 02
  5. साइकिलिंग: पुरुष-01, महिला- 0
  6. बास्केटबॉल: पुरुष-02, महिला- 02
  7. टेबल टेनिस: पुरुष-01, महिला- 1
  8. बैडमिंटन: पुरुष-01, महिला- 1
  9. क्रॉसकंट्री: पुरुष-01, महिला- 1
  10. तीरंदाजी: पुरुष-02, महिला- 02
  11. जिमनास्टिक: पुरुष-03, महिला- 03
  12. भारोतोलन: पुरुष-03, महिला- 02
  13. बुशु: पुरुष-02, महिला- 01
  14. जूडो: पुरुष-02, महिला- 02
  15. बॉक्सिंग: पुरुष-02, महिला- 02
  16. एथलेटिक्स: पुरुष-06, महिला- 06
  17. तेराकी: पुरुष-02, महिला- 02
  18. शूटिंग: पुरुष-03, महिला- 03
  19. कुश्ती: पुरुष-04, महिला- 02
  20. कराटे टीम: पुरुष-02, महिला- 01
  21. हॉकी: पुरुष-04, महिला- 0
  22. सेपक टकरा: पुरुष-03, महिला- 0

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: महत्वपूर्ण दिनांक

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण दिनांक की सूची यहां दी गई-

  • नोटिफिकेशन जारी होने के दिनांक: 19 दिसंबर 2023
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के दिनांक: 20 दिसंबर 2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 09 जनवरी 2023
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम दिनांक: 11 जनवरी 2024

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: आयु सीमा

UP Police SI Sports Quota Vacancy में आवेदन कर रहे उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस वैकेंसी के लिए आयु की गणना 01/07/2023 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-

  1. भारत में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  2. साथ ही में उम्मीदवार राष्ट्रीय खेलो, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जूनियर/सीनियर, फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर/सीनियर, अखिल भारतीय अंतर राज्य चैम्पियनशिप सीनियर, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, विश्व स्कूल खेल अंडर-19, राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-19, अखिल भारतीय पुलिस खेलों में भाग ले।
  3. अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवार का चयन ‘यूपी पुलिस की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली, 2021’ के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवारों को खेल कौशल प्रशिक्षण के लिए 80 अंक दिए जाएंगे और खेल प्रमाण पत्र का मूल्यांकन करके 20 अंक दिए जाएंगे। 

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुरू के रूप में देने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

  • Gen/OBC: Rs 400/-
  • SC/ST: Rs 400/-
  • पेमेंट मॉड: ऑनलाइन 

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को यूपी सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा वेकेंसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा:

  • Step 1: सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को विजिट करें।
  • Step 2: इसके बाद होम पेज पर All Notification.Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Step 3: जहां आपको यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
  • Step 4: इस नोटिफिकेशन को पहले डाउनलोड करके सारी जानकारी पढ़ ले।
  • Step 5: उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 6: इसके बाद फॉर्म को अच्छी तरीके से भर दे।
  • Step 7: अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले।
  • Step 8: ध्यान रहे की एक आवेदक द्वारा एक ही फॉर्म भरा जाए नहीं तो उसके सभी आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

UP Police SI Sports Quota Recruitment 2023: महत्वपूर्ण लिंक्स

अगर आप ऊपर दी गई हुई जानकारी से पूर्णत: संतुष्ट है और आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो ऐसी ही लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को यहां से फॉलो कर सकते हैं-

WhatsApp Channel

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in