होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Agriculture Department Recruitment 2024 कृषि विभाग में निकली 1051 पदों पर बम्पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ

Bihar Agriculture Department Recruitment 2024: बिहार के कृषि विभाग में बंपर पदों पर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ। बिहार कृषि विभाग भर्ती 2024 के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन के ...

By India Govt News

Published On: 22 January 2024 - 10:38 PM
Follow Us
Bihar Agriculture Department Recruitment 2024

Bihar Agriculture Department Recruitment 2024: बिहार के कृषि विभाग में बंपर पदों पर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ। बिहार कृषि विभाग भर्ती 2024 के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 1051 पदों पर करवाई जाएगी। इसके लिए आवेदन 15 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 के मध्य किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख तक या उससे पहले बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे आवेदन संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां जिनमें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सम्मिलित है, विस्तृत रूप में नीचे दी गई हैं। 

Bihar Agriculture Department Recruitment 2024 (बिहार कृषि विभाग भर्ती 2024)

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (BPSC) ने कृषि विभाग, पटना के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 21 से 40 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बिहार कृषि विभाग भर्ती 2024 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 के मध्य पूर्ण होगी।

BPSC Agriculture Department Notification के अनुसार इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 और लेवल 9 के अनुसार मासिक वेतन मिलेगा। इसकी चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर संपन्न होगी।

आयु सीमा

बिहार कृषि विभाग भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष एवं महिलाओं के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए आयु की गणना 01/08/2023 को आधार मानकर की जाएगी। 

आवेदन शुल्क

बिहार के कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।

वेतन

बिहार कृषि विभाग में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल 9 और लेवल 7 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

योग्यता

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/ उप परियोजना निदेशक (आत्मा)/ सहायक निदेशक एवं समकक्ष के पदों के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान/केंद्रीय विश्वविद्यालय (कृषि संकाय) से कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।

सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) के पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान/केंद्रीय विश्वविद्यालय (कृषि संकाय) से कृषि अभियंत्रण में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।

सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) के पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान/केंद्रीय विश्वविद्यालय (कृषि संकाय) से पौध संरक्षण के साथ में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पदों के लिएउम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक (बीएससी कृषि) की डिग्री धारक होना चाहिए।

बिहार कृषि विभाग भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें ?

सबसे पहले बिहार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

वहां पर लेटेस्ट न्यूज़के ऑप्शन में आपको कृषि विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।

उसके बाद नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। 

नोटिफिकेशन में दी गई सारी जानकारी ध्यानसे पढ़ें।

उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा।

आवेदन फार्म को भरकर एवं श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।

आवेदन के फाइनल सबमिट के बाद उसका प्रिंट आउट ले।

संबंधित महत्वपूर्ण लिंक्स

आधिकारिक वेबसाइट

अप्लाई ऑनलाइन

आधिकारिक नोटिफिकेशन

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in