होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BPNL New Vacancy 2024 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली नई भर्ती, सैलरी ₹25000 तक

BPNL New Vacancy 2024: भारतीय पशुपालन निगम में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1000 से भी ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। भारतीय पशुपालन ...

By India Govt News

Published On: 24 January 2024 - 12:05 PM
Follow Us
BPNL New Vacancy 2024

BPNL New Vacancy 2024: भारतीय पशुपालन निगम में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1000 से भी ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2024 के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती 1884 पदों पर करवाई जाएगी। इसके लिए आवेदन 25 जनवरी 2024 तक होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे आवेदन संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां जिनमें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सम्मिलित है, विस्तृत रूप में नीचे दी गई हैं। 

BPNL New Vacancy 2024 (भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2024)

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने विज्ञापन संख्या 05/BPNL/2023-24 के साथ 1884 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 18 से 40 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2024 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2024 को रात्रि 12:00 बजे समाप्त होगी।

BPNL New Vacancy Notification के अनुसार केंद्राधीक्षक के 314 पद, सहायक केंद्राधीक्षक के 628 पद, प्रशिक्षक के 942 पद और पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (AHW) के प्रत्येक पंचायत स्तर पर पद रखे गए हैं।

आयु सीमा

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2024 में जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उनकी न्यूनतम आयु सीमा पद अनुसार अलग-अलग रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। 

  • केंद्राधीक्षक: 21 से 40 वर्ष
  • सहायक केंद्राधीक्षक: 18 से 40 वर्ष
  • प्रशिक्षक: 21 से 40 वर्ष
  • पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (AHW): 18 से 40 वर्ष

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों को पद अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो सभी वर्गों के लिए मान्य रहेगा।

  • केंद्राधीक्षक: ₹944/-
  • सहायक केंद्राधीक्षक: ₹826/-
  • प्रशिक्षक: ₹708/-
  • पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (AHW): ₹1000/-

योग्यता

केंद्राधीक्षक के पदों के लिए उम्मीदवार भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।

सहायक केंद्राधीक्षक के पदों के लिए आवेदक भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी विषय में 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

प्रशिक्षक के पदों के लिए आवेदक भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से कृषि या डायरी में स्नातक या दो वर्षीय पशुधन डिप्लोमाधारी होना चाहिए। और साथ में 3 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (AHW) के पदों के लिए उम्मीदवार भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी विषय में दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।

सैलरी

केंद्राधीक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवार को ₹18000, सहायक केंद्राधीक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवार को ₹15000, प्रशिक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवार को ₹15000 और पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (AHW) के पदों पर चयनित उम्मीदवार को ₹25000 मासिक वेतन के तौर पर दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  1. सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. वहां पर आपको नोटिफिकेशन का लिंक दिखाई देगा।
  3. उसके बाद नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। 
  4. नोटिफिकेशन में दी गई सारी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  5. आगे अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फार्म को भरे।
  6. आवेदन फार्म को भरकर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
  7. फाइनल सबमिट से पहले एक बार आवेदन फार्म को चेक कर ले अथवा प्रिंट आउट निकाल ले। 

संबंधित महत्वपूर्ण लिंक्स

अप्लाई ऑनलाइन

आधिकारिक नोटिफिकेशन

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in