होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023 पीईटी, पीएसटी परीक्षा 26 अक्टूबर से, एडमिट कार्ड जल्द ही police.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल के पदों के लिए PET/PST के लिए एडमिट कार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षण से लगभग एक सप्ताह पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in ...

By India Govt News

Published On: 6 October 2023 - 1:37 PM
Follow Us
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2023: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल के पदों के लिए PET/PST के लिए एडमिट कार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षण से लगभग एक सप्ताह पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। राजस्थान पुलिस के नोटिस के अनुसार इस बार शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी/पीएसटी) परीक्षा 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 के मध्य आयोजित कराई जाएगी।

पीईटी/पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड 19 या 20 अक्टूबर के आसपास जारी किए जा सकते हैं और इस बार राजस्थान पुलिस विभाग ने बताया है कि एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से नहीं भेजी जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड मैन्युअल रूप से वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 लेटेस्ट न्यूज़ 

राजस्थान पुलिस महानिदेशक (भर्ती और पदोन्नति बोर्ड) सचिन मित्तल द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि “प्रवेश पत्र मेल के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को इससे संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक पुलिस वेबसाइट को विजिट करते रहना चाहिए।”

इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती से पहले ही शारीरिक दक्षता परीक्षण यानी PET/PST परीक्षा पहले करवाई जाएगी। इस परीक्षा में 3578 पदों से 15 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को PET परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद सभी का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंत में उनकी योग्यता के अनुसार पोस्टिंग की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हाईलाइट

राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल के 3578 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

  • विभाग का नाम: राजस्थान पुलिस
  • कुल पद: 3578
  • स्थान: राजस्थान
  • आधिकारिक वेबसाइट: police.rajasthan.gov.in
  • आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन रूप से
  • PET/PST परीक्षा: 26 से 31 अक्टूबर 2023 
  • PET/PST एडमिट कार्ड: 19 या 20 अक्टूबर 2023 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक योग्यता

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 168 सेंटीमीटर और चेस्ट 81 सेंटीमीटर एवं 86 सेंटीमीटर (फुलाकर) होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम होनी चाहिए।

जो उम्मीदवार पुरुष कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें 25 मिनट के भीतर 5 किलोमीटर दौड़ना होगा जबकि महिला कांस्टेबल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 35 मिनट के भीतर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

चयन प्रक्रिया

इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए लिखित परीक्षा से पूर्व PET/PST का आयोजन कराया जाएगा। कांस्टेबल के 3578 पदों की संख्या से 15 गुना अधिक अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में पास होने पर लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन के बाद उनकी योग्यता अनुसार पोस्टिंग की जाएगी।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार करें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण फॉलो करने होंगे।

  • Step 1: सबसे पहले आपको राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • Step 2: वहां वेबसाइट के होमपेज मेनू बार में आपको “Admit Card” ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • Step 3: जहां पर आपको Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करना है।
  • Step 4: इसके बाद आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमें पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि या अन्य आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म के अनुसार भर देनी है।
  • Step 5: इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक कर देना है।
  • Step 6: अंत में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसे आप प्रिंट करवा ले।

आधिकारिक वेबसाइट:  Click Here New

हमारे साथ व्हाट्सएप चैनल में जुड़े: Click Here New

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in