होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024 राजस्थान में सहायक आचार्य के 200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान सहायक आचार्य भर्ती 2024 के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन ...

By India Govt News

Published On: 21 February 2024 - 10:36 AM
Follow Us
RPSC Assistant Professor Recruitment 2024

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान सहायक आचार्य भर्ती 2024 के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार योग्य है और अपना आवेदन इसके लिए जमा करवाना चाहता है तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 के मध्य किए जाएंगे। इससे आवेदन संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां जिनमें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सम्मिलित है, विस्तृत रूप में नीचे दी गई हैं। 

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024 (राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024)

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग में राजस्थान संस्कृत शिक्षा नियम, 2022 के तहत 12 जनवरी 2024 को सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 के मध्य पूर्ण होगी।

Rajasthan Assistant Professor Notification के अनुसार इस भर्ती में विभिन्न विषयों के लिए 200 पद रखे गए हैं जिसमें हिंदी के लिए 37 पद, अंग्रेजीके लिए 27 पद, पॉलिटिकल साइंस के लिए 05 पद, हिस्ट्री के लिए 3 पद, सामान्य संस्कृत के लिए 38 पद, व्याकरण के लिए 36 पद, धर्मशास्त्र के लिए 3 पद, ज्योतिष गणित के लिए 2 पद, यजुर्वेद के लिए 2 पद, ज्योतिष फलित के लिए 1 पद, ऋग्वेद के लिए 1 पद, सामान्य दर्शन के लिए 1 पद, भाषा विज्ञान के लिए 2 पद और योग विज्ञान के लिए 1 पद रखा गया है।

आयु सीमा

आरपीएससी सहायक आचार्य भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। कुछ पदों के लिए आयु की गणना अन्य दिनांक के आधार पर की जाएगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार द्वारा नियम अनुसार छूट दीगई है।

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के आवेदन कर्ताओं को ₹600/- आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगे। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400/- आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने हैं। इस आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न प्रकार की रखी गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है-

पद संख्या 1 से 4 तक के लिए योग्यता: आवेदक के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

पद संख्या 5 से 15 तक के लिए योग्यता: आवेदक के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ आचार्य डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, प्वाइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में हिंदी भाषा की देवनागरी लिपि में लिखने का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। 

वेतन

आरपीएससी सहायक आचार्य भर्ती 2024 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एकेडमिक लेवल-11 के अनुसार 6000 का ग्रेड पे दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

सहायक आचार्य के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा।

राजस्थान सहायक आचार्य भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • आपको संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • लेटेस्ट न्यूज़ के क्षेत्र में Assistant Professor का नोटिफिकेशन लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करने से नोटिफिकेशन डाउनलोड हो जाएगा, जिसे ध्यान से ले।
  • उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • फार्म में मांगी गई सारी जानकारियां भरकर, आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच कर दें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल ले।

संबंधित महत्वपूर्ण लिंक्स

आधिकारिक वेबसाइट

अप्लाई ऑनलाइन

आधिकारिक नोटिफिकेशन 

राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 10 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in