होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देखें

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024 : उत्तराखंड पुलिस सर्विस कमिशन (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया ...

By India Govt News

Published On: 31 January 2024 - 4:18 PM
Follow Us
UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024 : उत्तराखंड पुलिस सर्विस कमिशन (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए आपको सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को जारी रखना चाहिए। यदि आप उत्तराखंड अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सिलेबस के अनुसार ही अपनी तैयारी को जारी रखना चाहिए। क्योंकि कुछ ऐसे बड़े-बड़े टॉपिक होते हैं जो सिलेबस में नहीं होते और उम्मीदवार उन्हें पढ़ने में अपना समय व्यर्थ कर देते हैं।

जो भी उम्मीदवार UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024 का Pdf प्राप्त करना चाहता है या Syllabus जानना चाहते हैं वे उम्मीदवार हमारे साथ इस पोस्ट में बने रहे। हमारे द्वारा उत्तराखंड अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सिलेबस का Pdf नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।

UK Fire Station Second Officer Recruitment 2024: हाईलाइट

OrganizationUttarakhand Police Service Commission (UKPSC)
Post NameFire Station Second Officer
Number of Posts108
SalaryRs. 44,900/ – Rs. 1,42,400/
SyllabusReleased
Job LocationUttarakhand
Mode of ApplicationOnline Form
Last Date20 February 2024
Official Websitepsc.uk.gov.in

UK Fire Station Second Officer Recruitment 2024: Exam Pattern

  1. Paper: सामान्य विज्ञान एवं गणितीय अभियोग्यता
  2. Subject:
    • अ-भौतिक विज्ञान
    • ब-रसायन विज्ञान
    • स-जीव विज्ञान अथवा गणित
  3. No. of Questions:
    • अ-भौतिक विज्ञान: 35
    • ब-रसायन विज्ञान: 35
    • स-जीव विज्ञान अथवा गणित: 30
    • कुल: 100
  4. Marks:
    • अ-भौतिक विज्ञान: 35
    • ब-रसायन विज्ञान: 35
    • स-जीव विज्ञान अथवा गणित: 30
    • कुल: 100
  5. Time: 2 Hours

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024

उत्तराखंड अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती 2024 के लिए सिलेबस जारी हो चुका है और जो भी उम्मीदवार अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं उन्हें बता दें कि यदि सिलेबस के बाहर कुछ और पढ़ रहे हैं तो है अच्छी बात है लेकिन इस सिलेबस में कुछ ऐसे टॉपिक दिए गए हैं जिनके बारे में बाहर से पढ़ना अपना कीमती समय खराब करना है। यहां पर आपको उत्तराखंड अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती 2024 के सभी विषय अनुसार सिलेबस की जानकारी दी गई है।

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024: Section-A

इस भाग में भौतिक विज्ञान के 35 प्रश्न रहेंगे जो एक-एक अंक के होंगे। 

भौतिक विज्ञान (Physics)

  • मात्रक और मापन, गति के नियम (सरल रेखा में गति, समतल में गति), गुरूत्वाकर्षण, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, संघट्, कणों के निकाय तथा घूर्णी गति, तुल्यकाली तथा ध्रुवीय उपग्रह।
  • किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र, प्रकाश का व्यतिकरण, विवर्तन तथा ध्रुवीकरण, पूर्ण आन्तरिक परावर्तन, सूर्य के प्रकाश के कारण कुछ प्राकृतिक परिघटनायें।
  • तरंगे एवं दोलन, ठोसों के यान्त्रिक एवं तापीय गुण, तरलों के यान्त्रिकी गुण, विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की गति, ध्वनि का परावर्तन, पराश्रब्य ध्वनियों का उपयोग।
  • गैसों का अणुगति सिद्धान्त, ऊष्मा गतिकी के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय नियम। गैसों में अभिगमन घटनाएं। 
  • परमाणु एवं परमाण्वीय सपेक्ट्रम, बोर(Bohr) के क्वान्टमीकरण के द्वितीय अमिगृहित का दे ब्रॉग्ली द्वारा स्पष्टीकरण।
  • नाभिक, द्रव्यमान-ऊर्जा तथा नाभिकीय बन्धन ऊर्जा, रेडियों एक्टिविता, नाभिकीय ऊर्जा,
  • स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता, वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र, विद्युत परिपथ, वैद्युत धारा (ac&dc), गतिमान आवेश और चुंबकत्व, वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण, चुम्बकृत्व एवं द्रव्य, वैद्युत चुम्बकीय तरंगें,
  • अर्धचालक इलेक्ट्रोनिकी (पदार्थ, युक्तियाँ या जैथा सरल परिपथ), अंकक इलक्ट्रोनिकी तथा तर्क (लॉजिक) गेट।

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024: Section-B

इस भाग में रसायन विज्ञान के 35 प्रश्न रहेंगे जो एक-एक अंक के होंगे। 

रसायन विज्ञान (Chemistry)

परमाणु संरचना: परमाणु संरचना, परमाणु का रदरफॉडर्स एवं बोहर्स मॉडल, परमाणु का परमाणु क्रमांक एवं परमाणु भार, न्यूट्रॉन की खोज, समस्थानिक एवं समभारिक कोशों में इलेक्ट्रॉनों का वितरण, सरल यौगिकों का सूत्र।

रासायनिक आबंध: रासायनिक बंध के प्रकार एवं उनके गुणधर्म, उदाहरण सहित।

तत्वों का वर्गीकरण: वर्गीकरण की आवश्यकता आश आधुनिक आवर्त सारणी, गुणों का पदक्रम, संयोजकता, परमाणु क्रमांक, धात्विक एवं अधात्विक गुण।

S-एवं p-ब्लाक के तत्व: सामान्य विशेषताएं उदाहरण सहित।

उपसहसंयोजक यौगिक: उपसहसंयोजक यौगिको के सामान्य गुणधर्म कुछ उदाहरणों सहित।

रासायनिक बलगतिकी: शून्य, प्रथम एवं द्वितीय कोटि अभिक्रिया बलगतिकी, आरहेनियस समीकरण, श्रृंखला अभिक्रिया।

विलियन: मिश्रण एवं विलियन की परिभाषा, शुद्ध पदार्थ के प्रकार, यौगिक एवं मिश्रण के बीच अंतर।

इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री: ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएं, अर्द्ध सेल अभिक्रिया, इलेक्ट्रोड के प्रकार, सेल के प्रकार तथा सेल विभव।

हाइड्रोकार्बस: कार्बनिक हाइड्रोकार्बस, हैलोएल्केन्स एवं हैलोएरीन्स।

बहुलक: प्राकृतिक एवं कृत्रिम बहुलक एवं उनके उपयोग।

दैनिक जीवन में रसायन: दैनिक जीवन में का महत्व, साधारण लवणों के उपयोग, ब्लीचिंग पाउड़र, बैंकिग सोड़ा, धावन सोड़ा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, अग्नि के प्रकार एवं अग्निशमन के प्रकार। ईधन की परिभाषा, कोयले के प्रकार, पेट्रोलियम का शोधन, सी एन जी एवं एल पी जी।

जैविक अणु: कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, अमीनो अम्ल, वसा एवं लिपिड्स।

पर्यावरण रसायन: ग्रीन हाउस प्रभाव, ग्रीन हाउस गैसें, ग्लोबल वार्मिंग, अम्लीय वर्षा, फॉग, स्मॉग, पर्यावरण प्रदूषकों के प्रकार।

रासायनिक साम्यावस्था: रासायनिक साम्यावस्था और अम्ल-क्षार।

UK Fire Station Second Officer Syllabus 2024: Section-C

इस भाग में जीव विज्ञान अथवा गणित दो विषय रहेंगे उसमें से उम्मीदवार किसी एक विषय का चयन कर सकते हैं। इसमें प्रत्येक 30 प्रश्न रहेंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।

जीव विज्ञान (Biology)

  1. जन्तु एवं पादप कोशिका: कोशिका का सिद्धान्त पादप एवं जन्तु कोशिका की परासंरचना, कोशिका अंग तथा उनकी संरचना एवं कार्य।
  2. प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स तथा लिपिड्स: संरचना एवं उपापचय, विटामिन्स के प्रकार एवं कार्य।
  3. न्यूक्लिक अम्ल: डी एन ए तथा आर एन ए की संरचना, प्रकार एवं कार्य, पुनः संयोजक डी एन ए तकनीकी, डी एन ए फिंगर प्रिंटिंग, उत्परिर्वतन, जेनेटिक कूट एवं प्रोटीन संश्लेषण।
  4. मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम: मेण्डल एवं पश्च मेन्डेलियन अवधारणायें, सहप्रभुत्व तथा जीन अन्योन्य क्रिया, संहलग्नता, विनिमय, लिंग संहलग्नता।
  5. पारिस्थितिक तंत्र: संरचना एवं कार्य, पारिस्थित्तिक तंत्र के अवयव, ऊर्जा प्रवाह, खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल, पारिस्थितिकीय कारक, परिस्थितिक पिरामिड़, पारिस्थितिक अनुक्रमण, संमष्टि वृद्धि, जन्मदर, मृत्युदर, अप्रवासन, उत्प्रवासन, चरघातांकी एवं लाजिस्टिक वृद्धि, जैव भू-रासायनिक चक्र मिट्टी एवं उसके प्रकार।
  6. जैव विवधता: भूमिका, जैवविविधता के प्रकार एवं महत्व, जैव विविधता ह्रास एवं कारण, जैवविविधता संरक्षण एवं उपाय, तप्त स्थल, वानस्पतिक उद्यान: भारत के प्रमुख वानस्पतिक उद्यान एवं उनका महत्व।
  7. वर्गिकी के सिद्धांत: पादप एवं जन्तुओं के वर्गीकरण का मौलिक ज्ञान।
  8. रोगजनक एवं परिजीवी: रोगजनकों एवं परिजीवों में अन्तर एवं उनका आर्थिक महत्व, रोगवाहक एवं मानव रोग (मलेरिया, एमिबियोसिस, एलीफेंन्टेसिस), पादपरोग (गेंहू का किट्ट रोग, धान का प्रध्वसं रोग, श्वेत किट्ट रोग), प्रतिरक्षा का मौलिक ज्ञान एवं प्रकार, टीकाकरण, प्रतिरक्षा प्रणाली, एड्स (AIDS) एवं कोविड (COVID)
  9. जैवतकनीकी: मौलिक ज्ञान एवं प्रयोग।
  10. पादप प्रजनन: पादप प्रजनन का उद्देश्य, संकरण, शुद्ध संकरण एवं आन्तरिक संकरण, पादप प्रजनन का कार्यक्षेत्र, क्लोनिंग, परागण एवं उसके प्रकार, पादप एवं जन्तुओं में युग्मकजनन।
  11. प्रकाश संश्लेषण: प्रकाश संश्लेषी वर्णक, प्रकाश अभिक्रिया, अप्रकाशित अभिक्रिया,कैल्विन चक्र, प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक।
  12. श्वसन: ग्लाईकोलाइसिस, क्रेब्स चक्र, इलेल्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट श्रृंखला।
  13. पर्यावरणीय मुद्दे: प्रदूषण (जल, वायु,ध्वनि, विकिरणी प्रदूषण), ठोस उत्सर्ग, कृषि रसायन एवं प्रभाव, ओजोन अवक्षय, वनोन्मूलन, अग्नि-पारिस्थितिकी कारक के रूप में, वनाग्नि, फायर लाईन, आपदा प्रबन्धन, कारण एवं प्रभाव।
  14. वन्य जीवन: भारत में वन्य प्राणी अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, पाद्प एवं जन्तुओं की लुप्तप्राय प्रजातियाँ।
  15. उत्तराखण्ड में प्राकाष्ठक पाद्प एवं उनके मुख्य पिड़क कीट तथा रोग। 

गणित (Mathematics)

  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्त्य (HCF) प्रश्न
  • घातांक एवं करणी
  • द्विघात समीकरण
  • संख्याओं पर आधारित प्रश्न
  • घड़ियां
  • औसत
  • अनुपात और समानुपात
  • समय और दूरी
  • आयु संबंधी प्रश्न
  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवद्धि ब्याज
  • नल एवं टंकी
  • क्रमचय और संचय
  • नाव और धारा
  • मिश्रण और पृथ्थीकरण
  • समय और कार्य
  • ऊंचाई और दूरी
  • त्रिकोणमिति के बुनियादी प्रश्न
  • क्षेत्रमिति और क्षेत्रफल : त्रिभुज, आयत, वर्ग, समांतर चतुर्भुज, समचतुर्भुज, समलम्ब और वृत्त
  • आयतन: घन, घनाभ, बेलन और गोला
  • प्रायिकता
  • माध्यिका, माध्य और बहुलक

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in