होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Uttarakhand Police SI Syllabus Exam Pattern & Selection Process 2024 यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के सिलेबस का पीडीएफ डाउनलोड करें

Uttarakhand Police SI Syllabus 2024: उत्तराखंड पुलिस सर्विस कमिशन (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षा ...

By India Govt News

Published On: 31 January 2024 - 12:08 PM
Follow Us
Uttarakhand Police SI Syllabus 2024

Uttarakhand Police SI Syllabus 2024: उत्तराखंड पुलिस सर्विस कमिशन (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए आपको सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को जारी रखना चाहिए। यदि आप उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सिलेबस के अनुसार ही अपनी तैयारी को जारी रखना चाहिए। क्योंकि कुछ ऐसे बड़े-बड़े टॉपिक होते हैं जो सिलेबस में नहीं होते और उम्मीदवार उन्हें पढ़ने में अपना समय व्यर्थ कर देते हैं।

जो भी उम्मीदवार Uttarakhand Police SI Syllabus 2024 का Pdf प्राप्त करना चाहता है या Syllabus जानना चाहते हैं वे उम्मीदवार हमारे साथ इस पोस्ट में बने रहे। हमारे द्वारा उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस का Pdf नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।

Uttarakhand Police SI Recruitment 2024: हाईलाइट

OrganizationUttarakhand Police Service Commission (UKPSC)
Post NameSub Inspector (SI)
Number of Posts108
SalaryRs. 44,900/- – Rs. 1,42,400/-
SyllabusReleased
CategorySyllabus
Job LocationUttarakhand
Mode of ApplicationOnline Form
Last Date20 February 2024
Official Websitepsc.uk.gov.in

Uttarakhand Police SI Recruitment 2024: Exam Pattern

  1. लिखित परीक्षा के लिए दो पेपर होंगे।
  2. पहले पेपर में सामान्य हिंदी और सामान्य बुद्धि एवं तर्क शक्ति परीक्षण के बारे में पूछा जाएगा।
    • पेपर में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे।
    • 2 घंटे का टाइम दिया जाएगा। 
  3. दूसरे पेपर में सामान्य जागरूकता और गणित एक क्षमता के प्रश्न पूछे जाएंगे।
    • पेपर में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे।
    • 3 घंटे का टाइम दिया जाएगा।

Uttarakhand Police SI Syllabus 2024

उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए सिलेबस जारी हो चुका है और जो भी उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं उन्हें बता दें कि यदि सिलेबस के बाहर कुछ और पढ़ रहे हैं तो है अच्छी बात है लेकिन इस सिलेबस में कुछ ऐसे टॉपिक दिए गए हैं जिनके बारे में बाहर से पढ़ना अपना कीमती समय खराब करना है। यहां पर आपको उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के सभी विषय अनुसार सिलेबस की जानकारी दी गई है।

Uttarakhand Police SI Syllabus 2024: Ist Paper

उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली परीक्षा के पहले पेपर में आपको 150 प्रश्न मिलेंगे। उन 150 प्रश्न को सॉल्व करने का समय 2 घंटे का दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी और सामान्य बुद्धि एवं तर्क शक्ति परीक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

अ-सामान्य हिंदी (हाई स्कूल स्तर)

इस विषय के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न दिखाई देंगे जो अधिकतम 100 अंकों के होंगे। 

  1. हिन्दी भाषा और देवनागरी लिपि
    1. लिपि एवं वर्णमाला: देवनागरी लिपि का विकास, देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता, देवनागरी लिपि की सीमाएँ, स्वर एवं व्यंजन, स्वर-भेद, व्यंजन-भेद।
  2. वर्तनी: वर्तनी-व्यवस्था: वर्ण स्तर पर, शब्द स्तर पर, वाक्य स्तर पर, वर्तनी संबन्धी नियम, वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ, विराम-चिन्ह, हिन्दी अंक।
  3. शब्द-भण्ड़ार एवं शब्द-संरचना
    1. शब्द-भण्डार: तत्सम, तद्भव, देशज, ओगत (भारतीय एवं विदेशी भाषाओं से हिन्दी में आए शब्द), पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी, अनेकार्थी, समूहार्थी, श्रुति सम भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्द में सूक्ष्म भेद। 
    2. शब्द-संरचना: वर्ण , अक्षर, प्रत्यय, उपसर्ग, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, पद, लिंग, वचन, पुरुष, विशेषण, क्रिया-विशेषण, अव्यय।
  4. संधि: अर्थ एवं भेद, स्वर संधि, दीर्घ संधि, गुण संधि, वृद्धि, संधि यण संधि, व्यंजन संधि एवं विसर्ग संधि।
  5. पद-विन्यास और वाक्य-विन्यास: पद-क्रम का आशय, वाक्य की परिभाषा, पद-बंध, वाक्य-भेद तथा वाक्य-शुद्धि।
  6. मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ: परिचय एवं उदाहरण।
  7. पत्र-लेखन: पत्र के प्रकार, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी पत्र, टिप्पण, प्रारूपण, विज्ञप्ति, कार्यालय आदेश, ज्ञापन, अनुस्मारक, परिपत्र, तार लेखन।
  8. जन संचार एवं हिन्दी कम्प्यूटिंग:
    1. जनसंचार के विविध माध्यम, समाचार पत्र-पत्रिकाएं, रेडियो, टीवी (दूरदर्शन), हिंदी सोशल मीडिया।
    2. हिंदी कंप्यूटिंग, फॉन्ट, टाइपिंग, पेज-लेआउट।
  9. हिंदी साहित्य का सामान्य परिचय: उत्तराखंड राज्य एवं एनसीईआरटी की 10वीं एवं 12वीं की कक्षाओं के पाठ्यक्रमानुसार।

ब-सामान्य बुद्धि एवं तर्क शक्ति परीक्षण

इस विषय के प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न दिए जाएंगे जो प्रत्येक एक अंक के होंगे।  इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का उददेश्य विभिन्न नवीन परिस्थितियों को समझने, उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण कर पहचान करने, तर्क करने की योग्यता तथा दीर्घकालिक स्मृति का मापन करना है। इस भाग में ऐसे प्रश्न भी पूछे जायेंगे जो बौद्धिक क्रियाओं, सामाजिक बुद्धि, गणितीय योग्यता, शाब्दिक एवं अशाब्दिक तार्किक शक्ति, मूर्त एवं अमूर्त तार्किक शक्ति, गुणात्मक एवं मात्रात्मक तार्किक शक्ति, आरेखण, अनुदेशों को समझने तथा समानताओं व असंगतताओं का पता लगाने से सम्बन्धित है। जिसकी विषय वस्तु निम्नलिखित है।

अशाब्दिक मानसिक योग्यता परीक्षण
  1. दर्पण एवं जल प्रतिबिम्ब
  2. श्रृंखला
  3. सादृश्यता
  4. वर्गीकरण
  5. कागज मोड़ना
  6. कागज काटना
  7. आकृति निर्माण
  8. आकृतियों की गिनती
  9. सन्निहित आकृतियां
  10. आकृतियों की पूर्ति
  11. आकृति आव्यूह
  12. समरूप आकृतियों का समूहीकरण
शाब्दिक मानसिक योग्यता परीक्षण
  1. वर्णमाला परीक्षण
  2. कूटलेखन / कूटयाचन परीक्षण
  3. भिन्नता की पहचान
  4. सादृश्यता
  5. श्रृंखला परीक्षण
  6. क्रम व्यवस्था परीक्षण
  7. दिशा ज्ञान परीक्षण
  8. अंक एवं समय क्रम परीक्षण
  9. निगमनात्मक परीक्षण
  10. रक्त सम्बन्ध परीक्षण
  11. गणितीय चिन्हों को कृत्रिम स्वरूप प्रदान करना
  12. धारणा परीक्षण
  13. कथन एवं तर्क
  14. वर्गीकरण
  15. आलेख वेन डायग्राम
  16. गणितीय संक्रियाएं
  17. बैठक परीक्षण
  18. आंकड़ों की पर्याप्तता
  19. इनपुट आउटपुट पासवर्ड (कम्प्यूटर से सम्बन्धित)
  20. संख्या एवं अवधि निर्धारण
  21. कैलेण्डर
  22. कथन, निष्कर्ष एवं निर्णयन
  23. न्याय निगमन
  24. पहेली परीक्षण
  25. समस्या समाधान
  26. सामाजिक बुद्धि (नैतिक आचार-विचार)
  27. शब्द निर्माण
  28. लिपिकीय अभिमता

Uttarakhand Police SI Syllabus 2024: 2nd Paper

परीक्षा के दूसरे पेपर में आपको 150 प्रश्न मिलेंगे। उन 150 प्रश्न को सॉल्व करने का समय 3 घंटे का दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस प्रश्न पत्र में सामान्य जागरूकता और गणितीय क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

अ- सामान्य जागरूकता

इस भाग में आपसे इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियां और कंप्यूटर के मौलिक सिद्धांत से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय-इतिहास

प्राचीन भारतीय इतिहास
प्राचीन भारतीय इतिहास के विभिन्न स्रोत:
  • सिन्धु घाटी सभ्यता – नामकरण, सामाजिक व आर्थिक स्थिति तथा नगर निर्माण योजना।
  • वैदिक सभ्यता – पूर्व वैदिक कालीन साहित्यिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं धार्मिक स्थिति।
  • उत्तर वैदिक काल – साहित्यिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक व राजनीतिक जीवन।
  • जैन व बौद्ध धर्म – स्थापना, शिक्षाएँ व विस्तार।
  • मौर्यकाल – मौर्यवंश की स्थापना, चन्द्रगुप्त (मौर्य, अशोक व उसका धम्म, मौर्यकालीन प्रशासन, समाज व कला।
  • उत्तर मौर्य काल – पारसी, यूनानी, शक व कुषाण संपर्क तथा उसके सांस्कृतिक प्रभाव, शुंग व आंध्र सातवाहन वंश।
  • गुप्त साम्राज्य – गुप्तकालीन शासक, प्रशासन, समाज, कला, साहित्य, विज्ञान व संस्कृति।
  • उत्तर गुप्त काल – हर्षवर्धन, राजपूत शासक, त्रिपक्षीय संघर्ष, चोल, चालुक्य एवं पल्लव साम्राज्य, 600-1200 के मध्य भारतीय सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास एवं अन्य पहलू, विदेशी यात्रियों का आगमन एवं उनका विवरण।
  • अरब व तुर्की आक्रमण – इस्लाम की स्थापना, मुहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी व गौरी के आक्रमण।
मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • दिल्ली सल्तनत – गुलाम, खिलजी, तुगलक, सैयद व लोदी वंश की स्थापना, प्रशासन, समाज, साहित्य, कला व स्थापत्य, आर्थिक नीति, साम्राज्य विस्तार व अन्य नीतियाँ।
  • भक्ति आन्दोलन व सूफी आन्दोलन – मुख्य संत व उनके प्रभाव।
  • बहमनी व विजयनगर राज्य – मुख्य शासक व उनकी उपलब्धियाँ, साहित्य, कला एवं संस्कृति।
  • मुगल काल – मुगल शासक व शेरशाह सूरी, मुगल प्रशासन व नीतियाँ: मनसबदारी व्यवस्था, धार्मिक व राजपूत नीति, कला, साहित्य व स्थापत्य, शेरशाह सूरी का प्रशासन।
  • मराठा व सिख- मैराथन का उदय एवं उनके मुगलों से संबंध, सिख गुरु व उनके मुगलों के साथ संबंध।
आधुनिक काल
  • यूरोपियों का भारत में आगमन- पुर्तगाली, डच, इंगलिश एवं फ्रांसीसी यात्रियों/व्यापारियों का आगमन।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी –(1757-1858)- भारत में साम्राज्य विस्तार, आर्थिक नीति व उसके प्रभाव, प्रशासनिक नीतियाँ, गवर्नर व गवर्नर जनरल, चार्टर एक्ट व अन्य एक्ट, सामाजिक सुधार एवं किसान तथा जनजाति आन्दोलन।
  • ब्रिटिश शासन (1858-1947)
    • 1857 का विद्रोह- कारण, प्रकृति, मुख्य घटनाएँ तथा प्रभाव।
    • वायसराय व उनकी नीतियाँ।
    • भारत में सामाजिक व धार्मिक सुधार आन्दोलन, किसान तथा जनजाति आन्दोलन।
  • भारत में राष्ट्रवाद का विकास
    • भारतीय राष्ट्रवाद के विकास के कारण।
    • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना; उदारवादी व अतिवादी दल।
    • लार्ड कर्जन व उसकी नीतियां।
    • बंगाल का विभाजन, स्वदेशी आन्दोलन, मुस्लिम लीग की स्थापना, सूरत अधिवेशन एवं कांग्रेस का
    • विभाजन (1907), मार्ले मिन्टो सुधार (1909)।
  • प्रथम विश्वयुद्ध और राष्ट्रीय आन्दोलन – होमरूल ऑन्दोलन, लखनऊ समझौता (1916), गांधीजी के क्रियाकलाप तथा नीतियां: चम्पारण, खेड़ा तथा अहमदाबाद मिल आन्दोलन, भारत एवं विदेश में क्रांतिकारी आंदोलन, भारत सरकार अधिनियम (1919), रॉलेट अधिनियम (1919), जलियाँवाला बाग नरसंहार (13 अप्रैल 1919), खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, चौराचौरी की घटना, स्वराज पार्टी, साइमन कमीशन, नेहरू रिपोर्ट जिन्ना के 14 सूत्र, कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, प्रथम गोलमेज सम्मेलन, गांधी इरविन समझौता, द्वितीय व तृतीय गोलमेज सम्मेलन, कम्युनल अवार्ड व पूना समझौता।
  • भारत सरकार अधिनियम (1935)- पाकिस्तान की मांग, क्रिप्स मिशन, भारत छोड़ों आन्दोलन, कैबिनेट मिशन, आजाद हिन्द फौज, अन्तरिम सरकार, माउन्टबेटेन योजना, भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम (1947), भारत का विभाजन तथा संवैधानिक विकास, आजादी के बाद के भारत की मुख्य घटनाएँ।
  • विश्व का इतिहास
    • यूरोप में पुनर्जागरण व उससे सम्बन्धित मुख्य साहित्यकारों, कलाकारों व वैज्ञानिकों का योगदान।
    • ब्रिटेन के राजवंश- हेनरी अष्टम्, एलिजाबेथ, जेम्स द्वितीय तथा विक्टोरिया के समय की मुख्य
    • घटनाएँ।
    • फ्रांसीसी क्रांति।
    • अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम।
    • रूसी क्रान्ति।
    • प्रथम व द्वितीय विश्व युद्धों के मुख्य कारण एवं परिणाम।

विषय-भूगोल

भारत एवं विश्व भूगोल

विश्व का भूगोल – विविध शाखाएं, सौर मण्डल की उत्पत्ति, अक्षांश देशान्तर, समय, पृथ्वी की उत्पत्ति के प्रमुख सिद्वान्त, पृथ्वी की गतियाँ, परिभ्रमण, ग्रहण, महाद्वीपों एवं महासागरों की उत्पत्ति, उच्चावच्च, पर्वत, पठार, मैदान, झील, चट्टान, प्रवाह तन्त्र, जलमण्डलः समुद्री लवणता, समुद्री धाराएं, ज्वार भाटा, वायुमण्डल: वायुमण्डल की परतें, संरचना, तापमान, हवाएं, चक्रवात, आर्द्रता, कृषि, पशुपालन, उर्जा एवं खनिज संसाधन, उद्योग, जनसंख्या, प्रवास, प्रजातियां एवं जनजातियां, परिवहन, वैश्विक तापन, व्यापार (क्षेत्रीय आर्थिक समूह), अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं, विकसित एवं विकासशील देश, जनसंख्या स्थानान्तरण (वैश्विक)।

भारत का भूगोल – भौगोलिक परिचय, उच्चावच्च एवं संरचना, जलवायु प्रवाह प्रणाली, प्राकृतिक वनस्पति, पशुपालन, मिट्टी एवं जल संसाधन, सिंचाई, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना, कृषि: फसलें, हरित एवं श्वेत क्रांति, खनिज, ऊर्जा संसाधन, जनसंख्या एवं नगरीकरण, साक्षरता, जनजाति, प्रवास, परिवहन, संचार, विदेश व्यापार, अधिवास, नगरीय एवं ग्रामीण, प्रतिरूप एवं आकारिकी, पर्यावरणीय संकट: वायु, जल, मृदा एवं ध्वनि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तनः कारण एवं प्रभाव।

विषय-राजनीति विज्ञान (Political Science)

  1. भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity)
    • (क) संवैधानिक सभा एवं भारतीय संविधान: संविधान का दर्शन, प्रस्तावना एवं भारतीय संविधान की विशेषता-
      • लोकतान्त्रिक व्यवस्था,
      • गणतान्त्रिक व्यवस्था,
      • सर्व धर्म समभाव की अवधारणा ,
      • सहयोगी संघवाद।
    • (ख) मौलिक अधिकारों की अवधारणा: समानता- स्वतंत्रता- धार्मिक स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध मूल अधिकार-संवैधानिक उपचारों की व्यवस्था व उसका महत्व।
    • (ग) मौलिक कर्तव्य: नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का महत्त्व, समाजिक सहकार व वैज्ञानिक सोच का विकास, पर्यावरण-संरक्षण, नारी की गरिमा का सम्मान, बचपन का संरक्षण, राष्ट्रीय एकता व अखंडता।
    • (घ) नीति निदेशक तत्व (आधारभूत अवधारणाएँ): उदारवादी, गाँधीवादी, समाजवादी तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की अवधारणा।
    • भारतीय संसद-राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा, लोकसभा, विधि-निर्माण प्रक्रिया, अध्यादेश, आपातकालीन स्थिति में संसदीय व्यवस्था पर प्रभाव, प्रधानमंत्री, मन्त्रिपरिषद्-अधिकार व शक्तियाँ, प्रधानमंत्री व मंत्री परिषद पर संसदीय नियंत्रण।
    • भारत का सर्वोच्च न्यायालय- गठन, कार्य प्रणाली, शक्तियां, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, महाभियोग की प्रक्रिया और न्यायिक पुनरावलोकन।
    • नागरिकता- भारत की नागरिकता प्राप्त करने की दशाएं, नागरिकता का लोप होने की दशाएं।
    • राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दल- राष्ट्रीय दल का स्तर प्राप्त होने की दशाएं, क्षेत्रीय दल की विशेषताएं, क्षेत्रीय दल का महत्व एवं भूमिका।  भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सम्बन्धी प्रावधान, आरक्षण की समस्या, आरक्षण की उपयोगिता, आरक्षण के प्रावधानों की कमियाँ।
    • पंचायती राज (स्थानीय स्वशासन): शहरी स्थानीय स्वशासन- नगर निगम, नगरपालिका।
    • ग्रामीण स्थानीय स्वशासन: त्रिस्तरीय ग्रामीण स्वशासन की संरचना, कार्य-प्रणाली एवं लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण।
    • उत्तराखण्ड का पंचायतराज अधिनियम
    • सूचना का अधिकार अधिनियम (2005)
  2. अन्तर्राष्ट्रीय संगठन: संयुक्त राष्ट्र संघ- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य, महासभा, सुरक्षा परिषद, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र संघ की शक्तियाँ, विश्व शान्ति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका।
    • पर्यावरण- वैश्विक-तापन की समस्या, निदान एवं समाधान हेतु प्रयास, प्रदूषण की समस्या, निदान एवं समाधान हेतु प्रयास।
    • मानवाधिकार– मानवाधिकारों की सार्वजनिक घोषणा, मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयास।

विषय-अर्थशास्त्र

भारतीय अर्थव्यवस्था: भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषतायें, जनांकिकीय प्रवृत्तियाँ, भारतीय कृषि : विशेषतायें, उत्पादन, उत्पादकता एवं विपणन, निर्यात, कृषि सुधार-भूमि सुधार, हरित क्रांति। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जैविक कृषि, खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं प्रबन्धन, खाद्य सुरक्षा एक्ट। औद्योगिक विकास एवं विनिर्माण गतिविधियां- औद्योगिक नीति, औद्योगिक उत्पादन एवं व्यापार, मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, पी0एम0गतिशक्ति, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग-प्रगति एवं चुनौतियां, नई एम0एस0एम0ई0 नीति। सेवा क्षेत्र की प्रगति। नीति आयोग, मुद्रा एवं वित-मुद्रा योजना, जन धन योजना। नई आर्थिक नीति, आर्थिक सुधार कार्यक्रम, गरीबी निवारण एवं रोजगार सृजन कार्यक्रम, सामाजिक विकास-शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव विकास-समग्र शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत। सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम एवं योजनायें-उज्ज्वला योजना, एम0जी0नरेगा, डिजिटल इण्डिया, स्मार्ट सिटी मिशन, नमामि गंगे, कौशल विकास योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। भारतीय संघीय व्यवस्था एवं कर प्रणाली, भारत का विदेशी व्यापार-प्रवृत्ति एवं दिशा, भुगतान संतुलन। विश्व व्यापार संगठन-भारत एवं विश्व व्यापार संगठन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, सतत विकास-सतत विकास लक्ष्य 2030।

विषय-राज्य, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनायें।

विश्व के देश, महाद्वीप, प्रमुख अंतरिक्ष घटनाक्रम, विश्व के धर्म, विश्व के आश्चर्य, भारतीय राज्य, भारत/विश्व की प्रमुख पुस्तकें एवं लेखक, प्रमुख वैज्ञानिक खोजें, प्रसिद्ध वैज्ञानिक, प्रमुख पुरस्कार, भारतीय रक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास, कम्प्यूटर साक्षरता, सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी ज्ञान, शिक्षा, राष्ट्रीय प्रतीक, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, प्रमुख चोटियां, प्रमुख दर्रे, प्रमुख सागर – महासागर, विश्व के प्रमुख मानव अधिकार एवं कल्याण संगठन, भारत की प्रमुख भाषायें, विश्व धरोहर स्थल, प्रमुख समाचार पत्र, महत्त्वपूर्ण तिथियां, खेल परिदृश्य; प्रमुख खेल एवं सम्बन्धित शब्दावली, सम्मेलन / प्रदर्शनी/कान्फ्रेंस, प्रमुख रिर्पोट और राजनीतिक घटनाक्रम।

विषय- उत्तराखण्ड से संबंधित विविध जानकारियाँ

1. उत्तराखण्ड का भौगोलिक परिचय :- स्थिति एवं विस्तार, पर्वत, चोटियां, हिमनद, नदियाँ, झीलें, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, वन संसाधन, मृदा संसाधन, जनसंख्या-संरचना एवं प्रारूप।

2. उत्तराखण्ड का इतिहास :- ब्रिटिश काल से पूर्व एवं स्वतन्त्रता के उपरान्त प्रमुख राजवंश यथा- कत्यूरी शासन, चन्द्र शासन, गोरखा, पंवार एवं ब्रिटिश शासन इत्यादि, स्वतन्त्रता संग्राम में उत्तराखण्ड की भूमिका, प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी एवं विभूतियां, उत्तराखण्ड के विविध आन्दोलन यथा कुली बेगार, गाड़ी सड़क, डोला पालकी इत्यादि, स्वतन्त्रता के उपरान्त के आन्दोलन चिपको, नशा नहीं रोजगार दो एवं उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के विविध पक्ष, पृथक उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन एवं अद्यतन प्रमुख एतिहासिक एवं राजनैतिक घटनाक्रम।

3. उत्तराखण्ड जल स्रोत, मुख्य नदियां, परम्परागत जल स्त्रोत यथा नौला, धारा, पोखर, चाल-खाल, गाड़-गधेरा,सिंचाई के परम्परागत साधन यथा गूल, नहर, नलकूप, हैण्डपम्प एवं विविध सिंचाई योजनायें, नदी घाटी परियोजनाएं , उत्तराखण्ड में वर्षा आधारित कृषि की वर्तमान समस्यायें।

4. उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था :- राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जी0एस0डी0पी0) एवं क्षेत्रवार विवरण, प्रति व्यक्ति आय, कृषि, प्रमुख फसलें एवं उत्पादन तथा उत्पादकता, जैविक एवं व्यावसायिक कृषिगत समस्यायें, उद्यान, पुष्प, सब्जी, जड़ीबूटी पशुपालन, मछली पालन इत्यादि लघु व कुटीर उद्योगों की वर्तमान दशा यथा ऊन, काष्ट, लौह, ताम्र उद्योग इत्यादि, नई एम0एस0एम0ई0 नीति उत्तराखण्ड में औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की प्रगति, रोजगार की प्रवृत्तियां, पलायन की समस्या।

5. उत्तराखण्ड का सांस्कृतिक पक्ष :- परंपरायें, रहन-सहन, रीति-रिवाज भाषा-बोली, लोक गीत, लोक नृत्य, लोक शिल्प, लोक कला, लोक साहित्य, लोक संगीत, उत्तराखण्ड के प्रमुख मेले, पर्व एवं त्यौहार।

6. उत्तराखण्ड की सामाजिक व्यवस्था एवं जनांकिकी, उत्तराखण्ड में जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि बन्दोबस्त, लगान एवं रैयतवाडी, राजस्व पुलिस व्यवस्था।

7. उत्तराखण्ड में शिक्षा :- सामान्य शिक्षा, नई शिक्षा नीति, तकनीकी शिक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा की दशाएँ एवं तत्सम्बन्धित समस्यायें।

8. उत्तराखण्ड में पर्यटन :- धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्राएँ यथा चार धाम यात्रा, नन्दा राजजात, आध्यात्मिक यात्राएँ इत्यादि, प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल, साहसिक पर्यटन यथा पर्वतारोहण, राफ्टिंग, ट्रेकिगं इत्यादि, रेल, वायु तथा सड़क परिवहन, रोपवेज एवं तत्सम्बन्धित समस्यायें।

9. उत्तराखण्ड में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय दशायें, जल एवं वायु प्रदूषण, बादल फटना, निर्वनीकरण, वनाग्नि,बाढ़, सूखा तथा अन्य प्राकृतिक आपदायें एवं पारिस्थितिकीय दशाएँ, आपदायें एवं आपदा प्रबन्धन, पर्यावरणीय संतुलन एवं सतत् विकास।

10. राज्य की सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था व महत्वपूर्ण योजनायें / पहलें

11 उत्तराखंड में जैव विविधता, जैव विविधता पार्क, राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्री अभ्यारण्य एवं वन्य जीव विहार।

12. राज्य द्वारा जारी सांख्यिकीय आकड़े तथा उससे संबंधित विषय

विषय – Fundamental of Computers

Unit 1: Basic Concepts: Introduction to Computers, Classification and Generations of computers; Block Diagram of Computer, Hardware, Software, Firmware, Input devices, Memory and Storage Devices, Central Processing Unit, Output devices and Computer Ports, Software: System software and Application Software, Concept of Algorithm and Flowchart, Generations of Programming Languages,

Unit 2: Operating System: Concept of Operating System, Operating System: Open and Proprietary, Versions of Windows, Features of Windows Operating System, Windows Desktop, Booting, Shut Down and Standby options, Start Menu, Keyboard Shortcuts; Application Management using Control Panel, Installing and Uninstalling a software; System Tools; Disk Cleanup, Disk Fragmentation, Working with Windows Explorer, Basics of Linux

Unit 3: Software Packages Word Processing: Word processing concepts, Working with word document: Opening, Closing and saving options, Editing text, Find and replace text, Language checking and thesauruses, Formatting, spell check, Autocorrect, Auto text Bullets and numbering, Paragraph Formatting, Indent, Page Formatting; Header and footer; Tables: Inserting and importing of tables, filling and formatting a table; Pictures and Video; Mail Merge; Printing documents; Keyboard Shortcuts

Spreadsheet: Spreadsheet concepts, Managing worksheets, Formatting of Worksheets and Cells, Entering data, Editing; Printing a worksheet; Organizing Charts and graphs; Formulas and Functions: Handling operators in formula; generally used Spreadsheet functions: Mathematical, Statistical, Financial, Logical, Date and Times; Keyboard Shortcuts

Presentation Software: Introduction and creation of the presentation, Use of Templates; Adding new slide, Navigating across slides, Use of Master Slide, slide show, Saving and Opening of presentation, Text formatting options, Copy, Move, Delete slides, Applying designs, Using Animations, Slide Transitions, Insert clip art, Insert sound/movies, Viewing the presentation; Taking printout of presentation/Handouts; Keyboard Shortcuts,

Unit 4: Working with Internet: Basics of Computer Network and Internet, Working with Internet, ISP, Web Browsers, World Wide Web (WWW), Uniform Resource Locator (URL) and Domain Names, Uses of Internet, Concept of Search Engines, IP Address, Applications of Internet, Chatting, Video- Conferencing, Email: Manage an Email Account, E-mail Address, configure Email Account, log to an E-mail, Sending and Receiving e-mails, sending files as attachments, Address Book; Uploading/ Downloading Files, Net Etiquettes. Social Impact of ICT in Education, health care and Governance

Unit 5: Cyber Security Virus, Worms, Trojan and Anti-Virus software, Spyware, Malware, Spams, Data Backup and Recovery Tools, Indian IT ACT, Types of Cyber Crime, firewall, Cookies, Hackers and Crackers, Cyber Security Techniques: Authentication, Encryption, Digital Signatures, Anti-Virus, Firewall, Steganography.

ब-गणितीय क्षमता (हाई स्कूल स्तर)

इस भाग में 75 प्रश्न सम्मिलित रहेंगे जो प्रत्येक एक अंक के होंगे।

  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्त्य (HCF) प्रश्न
  • घातांक एवं करणी
  • द्विघात समीकरण
  • संख्याओं पर आधारित प्रश्न
  • घड़ियां
  • औसत
  • अनुपात और समानुपात
  • समय और दूरी
  • आयु संबंधी प्रश्न
  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • नल एवं टंकी
  • नाव और धारा
  • मिश्रण और पृथ्थीकरण
  • समय और कार्य
  • ऊंचाई और दूरी
  • त्रिकोणमिति के बुनियादी प्रश्न
  • क्षेत्रमिति और क्षेत्रफल : त्रिभुज, आयत, वर्ग, समांतर चतुर्भुज, समचतुर्भुज, समलम्ब और वृत्त
  • आयतन: घन, घनाभ, बेलन और गोला
  • प्रायिकता
  • माध्यिका, माध्य और बहुलक

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in