Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023: राजस्थान सरकार द्वारा 23 फरवरी 2022 में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 का शुभारंभ किया है. इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की सभी चिरंजीवी पंजीकृत महिलाओं को मुफ्त मोबाइल प्रदान किया जाएगा। Free Mobile पाने के लिए आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। जो भी महिला राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वे हमारे साथ इस पोस्ट में बने रहे।
राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Digital Seva Yojana का शुभारंभ करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान 2023)
योजना का नाम | मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान (Free Mobile Yojana) |
पूरा नाम | इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना |
कब शुरू हुई | 23 फरवरी 2022 |
किसके द्वारा शुरू की गई | राजस्थान सरकार |
उद्देश्य | राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना |
लाभ | (i) निशुल्क मोबाइल(ii) 5GB मासिक इंटरनेट डाटा(iii) कॉलिंग सेवा के साथ सिम कार्ड(iv) 3 साल तक इंटरनेट कनेक्टिविटी |
बजट | 2500 करोड़ |
हेल्पलाइन नंबर | 0141-2227723 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajasthan.gov.in/ |
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Other Name (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान अन्य नाम)
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, राजस्थान फ्री मोबाइल योजना, मुफ्त मोबाइल योजना के नाम से भी जानते है।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Objective (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान का उद्देश्य)
सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने हेतु किया गया है। इंटरनेट की दौर में सरकार द्वारा महिलाओं को उपलब्ध कराए जाने वाला सबसे बड़ा वरदान है जिससे सभी महिलाएं दूसरों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। जिसका उपयोग वे सभी विभिन्न तरह की नई-नई चीजें सीखने में कर सकेंगे। मोबाइल के उपयोग से खाना बनाना सीख सकती है, सिलाई करना सीख सकती है, ऑनलाइन वीडियो देखकर क्षेत्र में भी अपना योगदान दे सकती है।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Budget (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान बजट)
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 का कुल बजट 2500 करोड़ रुपए रखा गया है। जिसके अंतर्गत चिरंजीवी योजना में पंजीकृत महिलाओं को फ्री मोबाइल उपलब्ध करवाए जाएंगे।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Eligibility (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान पात्रता)
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाओं को प्राप्त होगा.
- जिन परिवारों का नाम चिरंजीवी योजना के अंतर्गत पंजीकृत है, इसके लिए पात्र होंगे।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिनों का रोजगार पूरा करने वाली परिवार की महिला मुखियाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
- मनरेगा में 100 दिनों का रोजगार पूरा करने वाली परिवार की महिला मुखियाओं को भी इस योजना का फायदा मिलेगा।
- सभी लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।
- कक्षा 9 से 12 और महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रही छात्राएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
- इस योजना के अंतर्गत, विधवा महिलाएं और एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी पात्र होंगी।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Documents (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान दस्तावेज)
- राशन कार्ड
- जन आधार
- चिरंजीवी कार्ड
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
राजस्थान की महिलाएं फ्री मोबाइल का इस्तेमाल किस प्रकार कर सकती है ?
सरकार द्वारा फ्री में वितरित किए जाने वाले मोबाइल से बहुत कुछ सीख सकती है जिनमें से कुछ विषय निम्नानुसार है-
Language Skills: महिलाएं मोबाइल में भाषा सीखने वाले ऐप्स का उपयोग करके और हिंदी वीडियो देखकर या ऑनलाइन लेख पढ़कर कोई भी भाषा सीख सकती हैं या अपने भाषा कौशल में सुधार कर सकती हैं।
शिक्षण सामग्री: महिलाएं विभिन्न विषयों जैसे गणित, विज्ञान, इतिहास, और अधिक के बारे में सीखने के लिए शैक्षिक ऐप्स, ऑनलाइन कोर्सेज, और ई-बुक्स का उपयोग कर सकती है।
रसोई घर: विभिन्न रेसिपी और पकाने के टिप्स प्रदान करने वाले ऐप्स और यूट्यूब चैनल्स का उपयोग करके खाना पकाने के टिप्स को सीख सकती है।
योग और फिटनेस: फिटनेस ऐप्स और यूट्यूब चैनल्स के माध्यम से योग आसन, वर्कआउट्स, और स्वास्थ्य टिप्स प्राप्त कर सकती है।
संगीत और कला: जो महिला संगीत में इच्छा रखती है वे सभी संगीत उपकरण बजाने, विभिन्न कला रूपों को जांचने, और हिंदी में गाने और चित्रकला के लिए ट्यूटरियल्स खोजने के लिए उपयोग कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत कौन सा फोन दिया जाएगा?
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के विकास को देखते हुए मुफ्त मोबाइल वितरण कर रही है जिसमें वह सैमसंग, नोकिया कंपनी के मोबाइल दे रही है. जिसके इंटरनेट का खर्चा भी सरकार ही उठाएगी।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Benefit and Features (मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं)
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान 2023 के लिए उम्मीदवारों को निम्न लाभ प्राप्त होंगे-
- इसके अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को 3 साल तक इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- जिसमें महिलाओं को फ्री मोबाइल वितरित किए जाएंगे।
- हर महीने 5gb डाटा दिया जाएगा।
- सरकार द्वारा मोबाइल रिचार्ज का खर्चा उठाया जाएगा।
Read More
- PM YASASVI Scholarship Scheme पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना
- Indira Gandhi Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023: इंदिरा गांधी Gas Cylinder News
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में अपना नाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वहां पर आपको होम पेज पर IGSY योजना की पात्रता जांचें ऑप्शन दिखाई देगा, जिसके नीचे आपको जन आधार नंबर यह ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- जहां आपको इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की पात्रता जाँचे का फॉर्म दिखाई देगा।
- जिसमें आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे- (i) Enter Your Jan Aadhar Number, (ii) Select Scheme और Submit
- इसमें आपको पहले ऑप्शन में जन आधार संख्या डालनी है।
- दूसरे ऑप्शन में आपको उस योजना का चुनाव करना है जिसके अंतर्गत आपका नाम पंजीकृत है।
- दोनों ऑप्शन में डिटेल डालने के बाद आपको Submit कर देना है।
- जिसके बाद आपके सामने जनाधार से जुड़े सदस्यों के नाम आ जाएंगे।
- उसमें से आपको उस सदस्य का चुनाव करना है जिसका नाम योजना में पंजीकृत है।
- उसके बाद आपको सेव बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप अपना नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लिए चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया
- सरकार द्वारा मोबाइल वितरण के लिए कैंप का आयोजन करवाया जाएगा।
- महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए नजदीकी कैंप में जाना होगा।
- वहां पर कैंप में आए धिकारियों द्वारा आपको योजना के लिए रजिस्टर करवाना है।
- वहां पर पंजीकरण हेतु आपका पहले से ही चिरंजीवी योजना में नाम होना चाहिए।
- स्मार्टफोन का प्रशिक्षण महिलाओं को कैंप में दिया जाएगा।
- प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को मोबाइल वितरित किए जाएंगे।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana Rajasthan की लिस्ट कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत मोबाइल लाभार्थियों की लिस्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरण फॉलो करने होंगे-
- सबसे पहले आपको igsy.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वहां पर आपको अपना जिले का चुनाव करना होगा।
- जिसके बाद आपको IGSY चुनना होगा।
- बाद में आपको कैंप के आयोजन की दिनांक डालनी होगी जिसमें पहले आपको कैंप कब शुरू हुआ था बाद में कैंप कब खत्म हुआ कि दिनांक डालनी है।
- फिर आपको ढूंढे बटन पर क्लिक कर देना है.।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान के लिए मोबाइल वितरण कब शुरू होंगे?
25 जुलाई 2023 से मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लिए शुरू हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान के लिए आवेदन किस प्रकार करें?
इस योजना के लिए आप नजदीकी कैम्प के माध्यम से कर सकते है।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना किसने शुरू की?
यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान के अंतर्गत कितनी महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा?
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत कुल एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा।