होम

ताज़ा न्यूज़

फॉलो करें

स्टोरीज़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladli Laxmi Yojana MP: मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2024 योग्यता, ऑनलाइन आवेदन संबंधित जानकारी

Ladli Laxmi Yojana MP 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल और समृद्ध बनाने के लिए 1 अप्रैल 2007 को लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया। ...

By India Govt News

Published On: 11 April 2024 - 1:14 PM
Follow Us
Ladli Lakshmi Yojana MP

Ladli Laxmi Yojana MP 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल और समृद्ध बनाने के लिए 1 अप्रैल 2007 को लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने वाले बालिकाओं को सरकार 1,18000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना शुभारंभ करने का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना बालिका शिक्षा को बढ़ाओ देना कन्या भ्रूण हत्या को कम करना तथा जनसंख्या वृद्धि में कमी लाना जैसे महत्वपूर्ण तथ्य है। हमारे द्वारा इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2024 से जुड़ी समस्त जानकारियां जिसमें पात्रता दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया का संपूर्ण विवरण उपलब्ध करवा रहे है।

क्या है आर्टिकल में

Ladli Laxmi Yojana MP 2024 (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश 2024)

योजना का नामLadli Laxmi Yojana
पूरा नाममध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना
कब शुरू हुई01 अप्रैल 2007
किसके द्वारा शुरू की गईMP सरकार
उद्देश्यबालिकाओं को ₹1,18000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करना
बजट924 करोड़
हेल्पलाइन नंबर0755-2550910
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladlilaxmi.mp.gov.in/

Ladli Laxmi Yojana MP Full Form (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश फुल फॉर्म)

लाड़ली लक्ष्मी योजना का पूरा नाम मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना है। 

Ladli Laxmi Yojana MP Objective (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा देश में बढ़ रहे लिंगानुपात भेद को कम करने और उसमे सुधार लाने की पहल से Ladli Laxmi Yojana MP का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार आम जनता में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना चाहती है ताकि जनता घर में लड़कियों का जन्म लेना बोझ न मानकर इसे भगवान का ही एक आशीर्वाद मानें।

इसके जरिए सरकार बालिकाओं के लिए इस देश में एक उज्जवल भविष्य की स्थापना करना चाहती है। सरकारी है बताना चाहती है कि घर में जन्म लेने वाली लड़की कोई बोझ नहीं होती बल्कि वह लक्ष्मी का अवतार होती है।

  • सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में लिंगानुपात आंकड़े में सुधार लाना।
  • देश में बढ़ रहे कन्या भ्रूण हत्या को रोकना।
  • बालिकाओं के विकास तथा उनकी सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करना।
  • बढ़ रहे बाल विवाह को रोकना तथा बालिकाओं का विवाह सरकार द्वारा निर्धारित उम्र में ही करवाना।
  • बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की एक सक्षम नींव रखना।
  • बढ़ रही जनसंख्या वृद्धि दर को कम करना।
  • आम जनता में बालिका के जन्म के प्रति एक सकारात्मक सो उत्पन्न करना।
  • परिवार नियोजन को बढ़ावा देकर ताकि जनसंख्या वृद्धि दर कम हो सके।

Ladli Laxmi Yojana MP Budget (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश बजट)

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2024 का कुल बजट 924 करोड़ रुपए रखा गया है।

Ladli Laxmi Yojana MP Eligibility (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश पात्रता)

General Case की स्थिति में पात्रता

  1. वे लड़कियां जिनका जन्म 01 जनवरी 2006 या इसके बाद हुआ हो।
  2. बालिका का नाम स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत होना चाहिए।
  3. बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  4. वे माता-पिता जिनकी दो या 2 से कम संतान हो तथा उनकी द्वितीय संतान के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाया हो।
  5. बालिका के माता-पिता आयकर दाता ना हो।
  6. जो बालिका पहले प्रसव से जन्मी होगी उसे बिना परिवार नियोजन के लाभ दिया जाएगा।
  7. और जिस बालिका का जन्म दूसरे प्रसव से हुआ हो तो बालिका को लाभ तभी दिया जाएगा जब माता-पिता द्वारा परिवार नियोजन अपनाया हो।

Special Case की स्थिति में पात्रता

  1. यदि किसी परिवार में अधिकतम 02 संताने है तथा उनके माता अथवा पिता की मृत्यु हो गई हो तब उस बालिका का 05 वर्ष तक Registration करवाया जा सकता है। किंतु यदि इस प्रकरण में महिला/पुरुष का दूसरा विवाह हो जाता है और उनके पूर्व में 02 संताने है तब दूसरे विवाह के बाद जन्म लेने वाली बालिका को Ladli Laxmi Yojana MP का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  2. यदि पहले प्रसव के दौरान एक साथ 03 बच्चियाँ जन्म लेती है तो तीनों बालिकाओं को Ladli Laxmi Yojana MP का लाभ मिलेगा।
  3. यदि जेल में बंद महिला कैदी के बालिका का जन्म होता है तो वह बालिका योजना की पात्र होगी।
  4. ऐसी महिला जो बलात्कार पीड़ित हो तो उससे जन्मी सन्तान को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
  5. जो आवेदन किसी कारणवश विलम्ब से प्राप्त हुए हैं उन्हें सूक्ष्म परीक्षण करते हुए, विशेष प्रकरण के तहत् स्वीकृति/अस्वीकृति जिला कलेक्टर प्रदान करेंगे।
  6. अनाथालय/संरक्षणगृह के अधीक्षक द्वारा अनाथालय में प्रवेश के 1 वर्ष के अंदर तथा बालिका की आयु 5 वर्ष होने से पूर्व या दत्तक लेने वाले माता- पिता द्वारा दत्तक लेने के 1 वर्ष के अंदर आवेदन करना होगा।

Ladli Laxmi Yojana MP Documents (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश दस्तावेज)

  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • राशन कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक अकाउंट पासबुक 
  • माता-पिता का पहचान पत्र 
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड

Ladli Laxmi Yojana MP Benefit and Features (लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं)

लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्न लाभ प्राप्त होंगे-

  1. इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश की गरीब वर्ग की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  2. इस योजना के अंतर्गत बालिका की शादी 18 वर्ष तक की आयु तक नहीं होनी चाहिए, बालिका का विवाह केवल सरकार द्वारा निर्धारित 21 साल की उम्र में होने के बाद राज्य सरकार द्वारा बालिका के खाते में ₹100000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
  3. इस योजना से मध्य प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा में सुधार करना चाहती है जिसमें वह बालिका को योजना का लाभ कब तक देते रहेंगे जब तक वह स्कूल में अध्यनरत है। यदि बालिका स्कूल छोड़ देती है तो उसकी योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  4. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिका को इस योजना का लाभ धन किस्तों में दिया जाएगा।
  5. योजना में पंजीकरण के बाद बालिका के नाम से सरकार ₹1,43000/- का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी करेगी।
  6. एमपी सरकार योजना के अंतर्गत पंजीकृत बालिका को कक्षा 6 में प्रवेश करने पर ₹2000, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर ₹4000, कक्षा 11 में प्रवेश करने पर ₹6000 और कक्षा 12 में प्रवेश करने पर ₹6000 की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
  7. जो बालिका 12वीं के बाद स्नातक अथवा व्यावसायिक पाठ्यक्रम (कम से कम 2 वर्ष) में प्रवेश लेती है उसे ₹25000 की प्रोत्साहन राशि दो समान किस्तों में दी जाएगी जिसमें पहले पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष तथा दूसरी अंतिम वर्ष में दी जाएगी।
  8. योजना के अंतर्गत सरकार बालिकाओं की उच्च शिक्षा यानी स्नातक के लिए शिक्षा शुल्क का वहन स्वयं करेगी।

Read More

How to Apply Online Ladli Laxmi Yojana MP 

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ पर जाना होगा
  • वहां पर आपको होम पेज पर आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें I 
Ladli Lakshmi Yojana Mp
Ladli Laxmi Yojana Mp
  • इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित सामान्य निर्देश दिखाई देंगे जिसमें नीचे आपको स्व घोषणा के नीचे दिए की सारी शर्तों को स्वीकार कर लेना है और आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर देना है।
Ladli Laxmi Yojana Mp
Ladli Laxmi Yojana Mp
  • इसके बाद बालिका को अपनी तथा परिवार की समग्र आईडी डालनी होगी।
  • इसके बाद आपको चयन करें बटन पर क्लिक करना होगा जिसमें आपको प्रथम लाड़ली, द्वितीय लाड़ली अथवा जुड़वा में से एक का चयन करना होगा।
Ladli Laxmi Yojana MP: मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2024 योग्यता, ऑनलाइन आवेदन संबंधित जानकारी
Ladli Laxmi Yojana Mp
  • अगले पेज में आपको अपने परिवार से संबंधित सारी जानकारियां डालनी होगी।
  • इसके बाद बालिका को अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद फाइनल सबमिट कर देना है।
  • उम्मीदवार को आवेदन पत्र फाइनल सबमिट करने से पूर्व सारी जानकारियां चेक कर लेनी है और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है I
  • आवेदन पत्र का पीडीएफ अथवा प्रिंट आउट निकाल ले I

How to Apply Offline for Ladli Laxmi Yojana MP

  • सबसे पहले बालिका के माता-पिता को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा।
  • वहां पर आपको योजना का आवेदन पत्र दिया जाएगा।
  • योजना के आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ कर उसे भर दे तथा उसमें मांगे गए दस्तावेजों को साथ में अटैच कर देना है।
  • आवेदन पत्र भरकर आपको आंगनवाड़ी में जमा करवा देना है।
  1. लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

    01 अप्रैल 2007

  2. लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किस प्रकार करें?

    योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने हेतु बालिका को अपने माता-पिता सहित नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाना होगा।

About India Govt News
Photo of author
IGN एक ब्लॉगर है जो नौकरी समाचार और करियर विकास से संबंधित सभी चीजों में गहरी रुचि रखता है। इनके द्वारा देश में सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन और अन्य जानकारियां आम जनता और युवाओं तक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

For Feedback - admin@indiagovtnews.in